Chandigarh News: चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने 17 तरह की वस्तुओं के निर्माण, बिक्री, स्टोरेज और इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए पब्लिक नोटिस जारी किया है. इस सूची में रोजमर्रा के डिस्पोजेबल कपप्लेट, स्ट्रॉ और चम्मच के साथसाथ यूज एंड थ्रो पेन और रेजर भी शामिल हैं. प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के अलावा दुकान सील करने और बिजलीपानी कनेक्शन काटने जैसी कड़ी कार्रवाई बिना किसी अगले नोटिस के की जाएगी.

कमेटी ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम1986 की धारा 5 के तहत जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर बिना किसी अगले नोटिस के कार्रवाई की जाएगी. प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल, बिक्री या भंडारण पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के तहत जुर्माना लगाया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकान या यूनिट का बिजली और पानी का कनेक्शन काटा जा सकेगा. आदेशों की अनदेखी करने वाले व्यावसायिक परिसरों और औद्योगिक इकाइयों को सील किया जा सकेगा.

कपप्लेट से लेकर पेनरेजर तक: प्रतिबंधित सामानों की प्रमुख सूची

डिस्पोजेबल व खाने का सामान: प्लास्टिक की प्लेट, कप, गिलास, कटोरी, कांटे, चाकू, चम्मच, स्ट्रॉ और स्टिरर, 250 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक के डिश, बाउल, ट्रे, गिलास और ढक्कन, थर्मोकोल/स्टायरोफोम के बर्तन, तथा दही, खीर व आइसक्रीम आदि के 250 माइक्रोन से कम के कंटेनर.

पेन, रेजर व पैकेजिंग: यूज एंड थ्रो प्लास्टिक पेन और यूज एंड थ्रो प्लास्टिक रेजर, सीलबंद प्लास्टिक गिलास व मिनरल वाटर पाउच; खाद्य पदार्थों के पाउच, 50 माइक्रोन से कम की इंडस्ट्रियल पैकेजिंग, 30 मिलीलीटर या 30 ग्राम अथवा इससे कम क्षमता वाले प्लास्टिक सैशे, तथा मिठाई के डिब्बों, निमंत्रण पत्रों व सिगरेट पैकेट पर लगने वाली रेपिंग फिल्म.

बैग व सजावटी सामान: हर आकार, रंग व साइज के प्लास्टिक कैरी बैग और पॉलीप्रोपाइलीन से बने नॉनवोवन कैरी बैग; ईयर बड्स, गुब्बारों, झंडों, कैंडी व आइसक्रीम की प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक बैनर तथा प्लास्टिक व थर्मोकोल का सजावटी सामान .

शिकायत व जानकारी के लिए संपर्क और हेल्पलाइन

चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के सदस्य सचिव ने व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से प्रतिबंधित वस्तुओं का इस्तेमाल बंद करने की अपील की है. प्रतिबंध से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए सेक्टर19बी स्थित पर्यावरण भवन में संपर्क किया जा सकता है. विभाग ने 01722700311 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस पर लोग किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं और विभाग को सूचना दे सकते हैं.