हिमाचली खबर: Pineapple Jalapeno Chutney: गर्मियों में ज्यादातर लोग कुछ हल्का और चटपटा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में किसी भी डिश के साथ चटनी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है। अगर आप रोज की साधारण चटनी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो पाइनएप्पल की खट्टीमीठी चटनी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे स्नैक्स, पराठे, सैंडविच या खाने के साथ सर्व किया जा सकता है।

इस खास चटनी की रेसिपी मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसे आप भी घर पर ट्राई कर सकते हैं। पाइनएप्पल की मिठास और जलेपीनो का हल्का तीखापन इस चटनी का स्वाद बढ़ाता है। वहीं, अदरक, सिरका और अन्य मसाले इसमें अलग फ्लेवर जोड़ते हैं जो बहुत स्वादिष्ट लगती है।
चटनी की सामग्री
2 कप ताजा पाइनएप्पल के टुकड़े
12 ताजा जलेपीनो,
1/2 कप लाल कटा हुआ प्याज
1 चम्मच कटा हुआ अदरक
2 से 4 चम्मच ब्राउन शुगर
1/4 कप एप्पल साइडर विनेगर
1/2 चम्मच जीरा
नमक, काली मिर्च और रेड चिली फ्लेक्स
1 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच हरा धनिया
बनाने का तरीका
इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले दो कप ताजे पाइनएप्पल को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद 1 से 2 जलेपीनो, आधा कप बारीक कटा लाल प्याज और एक बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक तैयार रखें। अब एक पैन में पाइनएप्पल, जलेपीनो, प्याज, अदरक, ब्राउन शुगर, एप्पल साइडर विनेगर, जीरा पाउडर, नमक, काली मिर्च और रेड चिली फ्लेक्स डालें।
अब इन सभी सामग्री को धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। जब मिश्रण हल्का उबलने लगे तब आंच धीमी करें और इसे बिना ढके करीब 30 मिनट तक पकाएं। इसे बीचबीच में चलाते रहें। धीरेधीरे यह मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा। जब चटनी अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो इसमें नींबू का रस और बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं। इसके बाद इसे सामान्य तापमान पर ठंडा होने के लिए रख दें।
दो हफ्ते तक करें स्टोर
जब चटनी ठंडी हो जाए तो इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। शेफ के अनुसार यह चटनी करीब दो हफ्तों तक फ्रेश रह सकती है। अगर आप चटनी में नए फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं तो इस रेसिपी को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।


