लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर देश में जारी राजनीतिक बहस के बीच द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है. DMK के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा है कि परिसीमन के मुद्दे पर उसकी ओर से पहले रखी गई मांगों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और तमिलनाडु के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा. डीएमके ने साफ किया कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाए जाने की स्थिति में भी तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 फीसदी हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए.

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मुताबिक, पार्टी ने भारत में सबसे पहले परिसीमन से होने वाले संभावित नुकसान को लेकर आवाज उठाई थी. पार्टी का दावा है कि निष्पक्ष परिसीमन की मांग पर देशभर के राजनीतिक नेताओं को एक मंच पर लाने के लिए पहली बैठक भी चेन्नई में आयोजित की गई थी. इस बयान के जरिए डीएमके ने परिसीमन के मुद्दे पर अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक भूमिका को भी बताया.

दोनों शर्त को मानने को तैयार मोदी सरकार

सूत्रों के मुताबिक, डीएमके की दोनों शर्तों को मोदी सरकार मानने के लिए तैयार है. कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा. इसके बाद परिसीमन बिल का डीएमके समर्थन कर देगी. डीएमके ने कल अपने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की एक बैठक बुलाई है. इस बैठक में केंद्र को समर्थन करने के फैसले का ऐलान हो सकता है.

परिसीमन पर स्टालिन का कांग्रेस पर निशाना?

डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने परिसीमन के मुद्दे पर अपनी मांगें दोहराने के साथ ही विरोधियों पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने बिना नाम लिए उन लोगों को ‘बेशर्म और एहसानफरामोश’ बताया, जो पद के लिए अपने सिद्धांतों को छोड़ देते हैं. स्टालिन ने कहा कि मीडिया में फैलाए जा रहे कयास और विरोधियों की टिप्पणियां डीएमके के रुख को नहीं बदल सकतीं. उनके इस बयान को कांग्रेस पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है.

தொகுதி மறுவரையறையால் ஏற்படக்கூடிய பாதிப்புகள் குறித்து இந்தியாவிலேயே முதன் முதலில் குரல் எழுப்பியது தி.மு.க.தான்!

நியாயமான மறுவரையறை என்ற கோரிக்கையுடன் அகில இந்தியத் தலைவர்களை ஒன்றிணைத்து முதன் முதலில் கூட்டம் நடத்தப்பட்டதும், சென்னையில்தான்.

தமிழ்நாடு சட்டமன்றத்தில் நிறைவேற்றிய தீர்மானத்தின்படியும், நியாயமான தொகுதி மறுவரையறைக்கான கூட்டு நடவடிக்கைக் குழுக் கூட்டத்தில் நிறைவேற்றிய தீர்மானங்களின்படியும், நாம் முன்வைத்த உறுதியான கோரிக்கைகள்:

• நாடாளுமன்றத் தொகுதிகளின் எண்ணிக்கை உயர்த்தப்பட்டால், எக்காரணத்தைக் கொண்டும், தமிழ்நாட்டின் பங்கு தற்போதுள்ள 7.18%ல் இருந்து குறையக் கூடாது!

• 1971 மக்கள்தொகை அடிப்படையில், மாநிலங்களுக்கு இடையேயான நாடாளுமன்றப் பிரதிநிதித்துவ விகிதாசாரத்தின் அடிப்படையில் நிர்ணயிக்கப்பட்டு, முன்னர் நிலைப்படுத்தப்பட்டவாறே, அடுத்த 25 ஆண்டுகளுக்கும் எந்தவித மாற்றமும் செய்யப்படக் கூடாது!

எடுத்த இந்த இரண்டு நிலைப்பாட்டிலும் தி.மு.க. இன்றும் என்றும் உறுதியாக இருக்கிறது. இந்த நிலைப்பாட்டில் எந்த மாற்றமும் இல்லை, சமரசம் என்ற பேச்சுக்கே இடமில்லை!

ஊடகங்களில் பரப்பப்படும் ஊகங்களும், முதுகுகுத்திகளின் முணுமுணுப்புகளும் எங்களது இந்த நிலைப்பாட்டை எந்த விதத்திலும் அசைத்துப் பார்க்காது.

பதவிக்காகக் கொள்கையை உதறிவிட்டுச் செல்லும் மானமற்ற, நன்றிகெட்ட கூட்டத்தினர் இதனை உணர வேண்டும்.

தமிழ்நாட்டின் நலனைக் கழகம் ஒருபோதும் விட்டுக்கொடுக்காது. கொண்ட கொள்கையில் இருந்து தடம் மாறாது!

The DMK was the first in India to raise its voice against the dangers of delimitation!

It was only in Chennai that political leaders from across the country came together for the first time to demand fair delimitation.

In keeping with the resolution passed by the Tamil Nadu Legislative Assembly and the resolutions adopted at the Joint Action Committee meeting for #FairDelimitation, we put forth two categorical demands:

• If the number of parliamentary constituencies is increased, under no circumstances should Tamil Nadus existing 7.18% share of seats in the lower house be reduced!

• The existing proportion of parliamentary representation among States, as determined on the basis of the 1971 Census and frozen earlier, must remain frozen for another 25 years!

The DMK stands firm on these two demands and will continue to do so. There is no change in our position, and there is no question of any compromise!

Neither the speculations being circulated in the media nor the wails of backstabbers can shake our resolve.

The shameless and ungrateful lot who abandoned their principles for positions of power must realise this.

The DMK will never compromise on Tamil Nadus interests. Nor will it depart from its principles!

— M.K.Stalin November 27, 2026

परिसीमन पर DMK की दो बड़ी मांगें

डीएमके ने तमिलनाडु विधानसभा में पारित प्रस्ताव और निष्पक्ष परिसीमन के लिए संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक में पारित प्रस्तावों का हवाला देते हुए अपनी दो प्रमुख मांगें दोहराई हैं.

पहली मांग: अगर लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाई जाती है तो किसी भी परिस्थिति में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 फीसदी हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए. पार्टी का कहना है कि सीटों की कुल संख्या में वृद्धि के बावजूद लोकसभा में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व मौजूदा अनुपात से नीचे नहीं जाना चाहिए.

दूसरी मांग: राज्यों के बीच लोकसभा में संसदीय प्रतिनिधित्व का जो अनुपात 1971 की जनगणना के आधार पर निर्धारित किया गया था और जिसे पहले स्थिर किया गया था, उसमें अगले 25 सालों तक कोई बदलाव नहीं होना चाहिए. डीएमके चाहती है कि राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का यह अनुपात अगले ढाई दशक तक बरकरार रखा जाए.

पार्टी ने इन दोनों मांगों को अपना स्पष्ट और स्थायी रुख बताया है. डीएमके के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा के प्रस्ताव और संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक में पारित प्रस्तावों के अनुरूप ही ये मांगें रखी गई हैं.

‘न कोई बदलाव, न समझौते का सवाल’

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने बयान में कहा कि वह इन दोनों मांगों पर आज भी कायम है और आगे भी कायम रहेगी. पार्टी ने स्पष्ट किया कि उसके रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है और समझौते का कोई सवाल ही नहीं उठता. बयान में कहा गया कि मीडिया में प्रसारित की जा रही अटकलें और पार्टी के विरोधियों की टिप्पणियां उसके रुख को किसी भी तरह प्रभावित नहीं कर सकतीं. डीएमके ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पद हासिल करने के लिए अपने सिद्धांतों को छोड़ने वाले लोगों को पार्टी की इस प्रतिबद्धता को समझना चाहिए.

तमिलनाडु के हितों से समझौता नहीं करने का दावा

डीएमके ने दोहराया कि तमिलनाडु के हितों की रक्षा करना उसकी प्राथमिकता है. पार्टी ने कहा कि वह राज्य के हितों को कभी नहीं छोड़ेगी और अपने घोषित सिद्धांतों से पीछे नहीं हटेगी.