मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी किया गया. राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचें. वहां विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को दोपहर के भोजन पर बुलाया था. लंच के बाद सभी विपक्षी सांसद बस में बैठे और राजघाट की ओर निकल गए हैं. पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं.

विपक्षी दल निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं. विपक्षी नेताओं का कहना है कि इन मुद्दों पर सरकार और निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा जाना जरूरी है. इससे पहले विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्तरां में दोपहर का भोज किया था. इसके बाद उन्होंने तीन बसों में सवार होकर जंतर मंतर की ओर कूच किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया था.
जानें प्रदर्शन से जुड़े बड़े अपडेट
- TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “विपक्षी पार्टियों ने जो आरोप लगाए हैं, वही आरोप दो चुनाव आयुक्त भी लगा रहे हैं… वे विपक्षी सांसदों से क्यों नहीं मिल सकते?…वे सिर्फ भाजपा सांसदों से ही मिलते हैं…अगर उन्हें लगता है कि वे पूरी तरह सही हैं, तो उन्हें विपक्षी सांसदों और चुनाव आयोग के बीच होने वाली बैठक का लाइव टेलीकास्ट करना चाहिए…वोट चोरी हो रही है…”
- दिल्ली: राजघाट से निकलते हुए, कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी और MP केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह सबसे बड़ा मैसेज है जो हम दे रहे हैं. महात्मा गांधी ने भारत के लिए आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी. मोदी और शाह ने ज्ञानेश कुमार के जरिए पूरी डेमोक्रेसी खत्म कर दी है. हम यहां महात्मा से प्रार्थना करने आए हैं. यह सबसे ताकतवर आंदोलनों में से एक है…हम आपको बताएंगे .चिंता मत करो.”
- राहुल गांधी, खरगे, प्रियंका गांधी और अभिषेक बनर्जी समेत सभी नेता राजघाट से निकल गए हैं.
- राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खरगे सहित विपक्षी दलों के सांसदों ने राजघाट पहुंच पर गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और अब वहां धरना पर बैठे हैं.
- राहुल गांधी की बस NIOS के दफ्तर के सामने पहुंची. यहीं से राहुल गांधी राजघाट में अंदर एंट्री करेंगे.
- राजघाट पर कांग्रेस MP गौरव गोगोई ने कहा, “आज पूरा देश एक है. देश ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा मांग रहा है. PM को देश के सामने झुकना चाहिए और याद रखना चाहिए कि उन्होंने खुद को ‘प्रधानसेवक’ कहा था. प्रधानमंत्री होने के नाते उन्हें देश की आवाज सुननी चाहिए और इलेक्शन कमीशन की मदद से धोखे से चुनाव जीतने की कोशिश छोड़ देनी चाहिए.”
#WATCH | INDIA bloc protest | Delhi: At Raj Ghat, Congress MP Gaurav Gogoi says, “The entire country is united today. The country demands Gyanesh Kumar’s resignation. PM should bow before the nation and remember that he himself had called himself ‘Pradhansevak’. As the Prime Minister, he should listen to the voice of the country and leave trying to win election through deceit with the help of Election Commission.”
— ANI October 8, 2026
- राजघाट के अंदर पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी दलों के सांसद.
- विपक्षी दलों के INDIA अलायंस की बस राजघाट पहुंच गई है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी राजघाट पहुंचे हैं. विपक्षी नेता यहां धरना देंगे.
#WATCH | Delhi: The bus carrying Congress chiefRajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and other INDIA bloc leaders arrives at Raj Ghat. https://t.co/fTZxZ3lySY
— ANI October 8, 2026
- राजघाट पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है, क्योंकि इंडिया ब्लॉक के नेता विरोध प्रदर्शन करने के लिए गांधी स्मारक की ओर बढ़ रहे हैं.
VIDEO | Delhi: Heavy security deployed at Raj Ghat as INDIA bloc leaders head towards Gandhi Smarak to stage a protest.
#Delhi #INDIAbloc #CEC #protest https://t.co/m5weaerZGE
— Press Trust of India October 8, 2026
- दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया है. इस बीच, राहुल गांधी की बस अब रामलीला मैदान की ओर बढ़ रही है.
-
दिल्ली में कांग्रेस सांसद वामसी कृष्ण गद्दाम ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला किया गया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के साथी सांसदों पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें हिरासत केंद्र में रखा जा रहा है. गद्दाम ने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र की रक्षा की मांग कर रही है. कांग्रेस सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने पर भी सवाल उठाए.
- कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, “हम महात्मा गांधी से प्रेरणा लेने के लिए राजघाट जा रहे हैं, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, आज़ादी, न्याय के लिए लड़ाई लड़ी…यह संविधान और देश की रक्षा के लिए भी एक आजादी की लड़ाई है. राहुल गांधी लीड कर रहे हैं और हम सब उन्हें फॉलो कर रहे हैं…क्या यह इंडियापाकिस्तान बॉर्डर है? यहां तैनात पैरामिलिट्री फोर्स को देखिए…क्या वे हमारे साथ नागरिकों जैसा बर्ताव कर रहे हैं या आतंकवादियों जैसा?…”



