
Karnataka Crime: 55 वर्षीय महिला महादेवम्मा की हत्या में 2 दिन बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 16 वर्षीय युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी दादी महादेवम्मा की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उन्हें इस रिलेशन पर एतराज था. स्थानीय पुलिस ने मंगलवार (13 अक्टूबर,2026) को बताया कि कर्नाटक के मांड्या ज़िले में एक 16 साल की लड़की को हिरासत में लिया गया है. उस पर आरोप है कि उसने अपने 23 साल के दोस्त के साथ मिलकर अपनी दादी की हत्या कर दी, क्योंकि दादी को उनकी दोस्ती पर एतराज़ था. आरोपी युवक की पहचान आकाश के तौर पर हुई है और जो ड्राइवर का काम करता है, लेकिन फ़िलहाल फ़रार है. पुलिस के मुताबिक, महिला महादेवम्मा रविवार (11 अक्टूबर, 2026) की सुबह के आर पेट तालुक के बुकनाकेरे गांव में अपने घर पर मृत पाई गईं. रिश्तेदारों को उनकी गर्दन पर निशान दिखे, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ कि मौत स्वाभाविक नहीं थी.
जांच कैसे शुरू हुई?
एक रिश्तेदार रवि कुमार की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिन्होंने महिला की मौत के हालात पर शक जताया था. मांड्या की पुलिस अधीक्षक शोभा रानी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि नाबालिग लड़की के कबूलनामे के आधार पर हुई जांच से पता चला है कि लड़की ने 10 अक्टूबर की रात आकाश को घर बुलाया था और हत्या में उसकी मदद की थी. उन्होंने बताया कि रिश्तेदार रवि कुमार को शक था कि महादेवम्मा की मौत स्वाभाविक नहीं थी. शक के आधार पर हमने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.
जांचकर्ताओं को शक है कि दादी का इस रिश्ते पर एतराज़ ही हत्या की वजह थी. पुलिस ने बताया कि महादेवम्मा ने अपनी पोती को आकाश के साथ नज़दीकी रिश्ता न रखने की सलाह दी थी, क्योंकि उन्होंने उन्हें साथ देखा था. कहा जाता है कि इस सलाह से लड़की नाराज़ हो गई और उसने अपनी दादी को मारने की साज़िश में आकाश को भी शामिल कर लिया. पुलिस की जांच के मुताबिक, यह हमला 10 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे हुआ, जब महादेवम्मा सो रही थीं. आरोप है कि आकाश के हमला करने से पहले लड़की ने अपनी दादी को जगाया था. बताया जाता है कि महिला के शोर मचाने से रोकने के लिए उनके मुंह में चादर ठूंस दी गई.
इस दौरान जब आकाश ने हमले के लिए कोई चीज़ मांगी, तो कहा जाता है कि लड़की ने उसे एक स्कार्फ दिया. जब वह फट गया तो उसने घर के अंदर से एक रस्सी लाकर दी. पुलिस को शक है कि भागने से पहले आकाश ने महादेवम्मा का गला घोंटने के लिए उसी रस्सी का इस्तेमाल किया था.
अपराध का पता कैसे चला
शुरुआत में परिवार को मौत स्वाभाविक लगी. 11 अक्टूबर की सुबह यशोदा नाम की एक महिला घर आई और महादेवम्मा से बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. पोती ने कथित तौर पर उसे बताया कि वह रात भर सोती रही और उसे पता नहीं चला कि क्या हुआ था. बाद में रिश्तेदारों ने महादेवम्मा की गर्दन पर निशान देखे, जिससे शक हुआ कि उनकी हत्या की गई है. इसके बाद रविकुमार ने केआर पेट रूरल पुलिस स्टेशन में शिकायत की, जिसके बाद जांच शुरू हुई.
घटना के बाद से फरार है आरोपी आकाश
शोभा रानी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। जाँच अधिकारी आकाश की तलाश कर रहे हैं, जो घटना के बाद भाग गया था. नाबालिग लड़की के कबूलनामे के आधार पर हमने हत्या का मामला दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं. मुख्य आरोपी आकाश फरार है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कर्नाटक के मांड्या ज़िले में एक 16 साल की लड़की को हिरासत में लिया गया है. उस पर आरोप है कि उसने अपने 23 साल के दोस्त के साथ मिलकर अपनी दादी की हत्या कर दी, क्योंकि दादी को उनकी दोस्ती पर एतराज़ था.



