Ajab GazabIndia

दुल्हन ने हाथों पर मेंहदी लगाकर किया कांड, शादी में 7 फेरों से पहले हर कोई हैरान

पौड़ी : घर में शादी का माहौल था। हर कोई बहुत खुश था, लेकिन इसी के बीच सब हैरान रह गए। दुल्हन ने हाथों में मेंहदी लगाकर ऐसा कांड किया हरकोई दंग रह गया। सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन की इस हरकत से वर और वधू पक्ष के लोग हैरान रह गए। आखिरकार, दूल्हे को दुल्हन के बिना ही बारात वापस लेकर जानी पड़ी।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विदाई से पहले ही दुल्हन रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। दुल्हन के जीजा की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। पौड़ी के एक गांव की लड़की का शादी समारोह उसके जीजा के गांव में हो रहा था।

दुल्हन मंगलवार तड़के घर से लापता हो गई। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार ने उसकी तलाशने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दुल्हन के जीजा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात साली की मेंहदी की रस्म हुई। सभी रिश्तेदार शादी समारोह के उनके गांव में पहुंच हुए थे।

मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि दुल्हन अपने कमरे में नहीं है। आसपास खोजा तो वह कहीं नहीं मिली। फोन भी स्वीच ऑफ आया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को न्यूतेर के बाद बुधवार को रुद्रप्रयाग से बारात आनी थी।

कोतवाली पौड़ी के एसएसआई पौड़ी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुल्हन के लापता होने पर शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही दुल्हन को ढूंढ लिया जाएगा।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply