कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगालविधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति को रद्द कर दिया है. यह फैसला तब आया है, जब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने इस पद के लिए शोभनदेब चट्टोपाध्याय को चुना था. इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को इस मामले का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया था.

कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में बनर्जी की नियुक्ति को रद्द करते हुए इस फैसले को ‘अमान्य’ करार दिया है. साथ ही, कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को इस पर फिर से विचार करने और ठोस कारणों के साथ नया आदेश जारी करने का निर्देश दिया है. इससे पहले, हाई कोर्ट ने कहा था कि जब तक इस मामले का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक नेता प्रतिपक्ष के तौर पर बनर्जी का कार्यकाल केवल ‘अंतरिम’ रहेगा.

फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.