श्रीनगर, 13 नवंबर को कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नाके पर हुए आतंकी हमले की शुरूआती जांच में एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. जांच के दौरान मिले ताजा सबूतों से यह खुलासा हुआ है कि हमलावर आतंकवादियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद घातक स्टील बुलेट्स या ‘आर्मरपियर्सिंग’ गोलियों का इस्तेमाल किया था.

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ये गोलियां इतनी शक्तिशाली थीं कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के बॉडी आर्मर को भी भेद दिया। इसी वजह से सुरक्षा कवच पहने होने के बावजूद जवानों को गंभीर चोटें आईं।
शुरुआती फॉरेंसिक और बैलिस्टिक जांच में इस बात की भी पुष्टि किसी हद तक हुई है कि हमलावरों ने इस हमले में एके47 राइफलों का उपयोग किया थ. हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक ‘आर्मरपियर्सिंग’ गोलियों के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं, आगे जांच पूरी होने पर ही औपचारिक पुष्टि हो पाएगी.
क्या होती हैं आर्मरपियर्सिंग गोलियां?
आर्मरपियर्सिंग बुलेट्स विशेष रूप से बुलेटप्रूफ जैकेट, बख्तरबंद गाड़ियों और सुरक्षा कवच को चीरने के लिए बनाई जाती हैं. इनके अगले हिस्से में बेहद सख्त धातु की कोर लगी होती है, जो सामान्य गोलियों के मुकाबले कहीं अधिक घातक होती है.
गौरतलब है कि कुलगाम हमले में इन उच्चक्षमता वाली गोलियों के इस्तेमाल ने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. बता दें कि इससे पहले भी कई हमलों में घाटी में आतंकवादियों द्वारा ये अत्याधुनिक और घातक कारतूस इस्तेमाल में लाए जा चुके हैं. इस नए खुलासे के बाद सुरक्षा बलों की सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हमलों से जवानों को और बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सके.
कुलगाम हमले से पहले कहाँ कहां इस्तेमाल हुई यह बुलेट्स
कुलगाम CRPF हमला :
कुलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों ने ऐसे ‘आर्मरपियर्सिंग’ राउंड का इस्तेमाल किया.
अखनूर सेना वाहन पर हमला :
जम्मू के अखनूर सेक्टर में सेना के दो वाहनों पर हमला करने वाले आतंकवादियों ने ‘स्टीलकोर’ गोलियों का इस्तेमाल किया। ये गोलियां बख्तरबंद ढालों और बुलेटप्रूफ बंकरों को भेदने के लिए बनाई गई होती हैं।
पुंछ सेना ट्रक पर हमला : पुंछ में भारतीय सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों ने वाहन के बख्तरबंद कवच को भेदने के लिए ‘स्टीलकोर आर्मरपियर्सिंग’ राउंड का इस्तेमाल किया, जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए।
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र ज़ेवन में पुलिस बस एंबुश के बीच
श्रीनगर के बाहरी इलाके ज़ेवान में एक पुलिस कैंप के पास दो आतंकवादियों ने पुलिस की एक बस पर हमला कर दिया, जिसमें जम्मूकश्मीर सशस्त्र पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए और 11 घायल हो गए। इस हमले में भी यह स्टील बुलेट्स का इस्तेमाल आतंकियों की तरफ से देखा गया।
बान टोल प्लाजा / नगरोटा मुठभेड़ :
सुरक्षा बलों ने जम्मूश्रीनगर राजमार्ग पर नगरोटा के पास एक ट्रक में जा रहे जैशएमोहम्मद के तीन आतंकवादियों को रोका. उनके पास से ‘स्टीलकोर आर्मरपियर्सिंग’ गोलाबारूद बरामद हुआ, जो ‘लेवल3’ बुलेटप्रूफ वाहनों को भी भेदने में सक्षम था.
लेथपोरा CRPF कैंप हमला, पुलवामा :
यह कश्मीर में ‘स्टीलकोर’ गोलियों के इस्तेमाल का पहला ऐसा मामला था, जिसकी फोरेंसिक जांच से आधिकारिक पुष्टि हुई. जैशएमोहम्मद के तीन फिदायीन CRPF प्रशिक्षण केंद्र में घुस आए. उन्होंने 7.62mm की ‘स्टीलकोर’ गोलियों का इस्तेमाल किया, जो बैलिस्टिक ढालों और बॉडी आर्मर को भेद गईं, जिससे CRPF के पांच जवान शहीद हो गए.



