AcneProne Skin Makeup: जिन लोगों की स्किन पर बारबार पिंपल्स निकलते हैं, वो मेकअप करने से घबराते हैं। गलत प्रोडक्ट या गलत तरीके से मेकअप करने पर स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे ब्रेकआउट बढ़ने का खतरा होता है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि आप मेकअप नहीं कर सकतीं। सही स्किनकेयर और सही मेकअप प्रोडक्ट्स की मदद से आप अपनी त्वचा को बगैर नुकसान पहुंचाए इस रक्षाबंधन खूबसूरत लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं कि एक्नेप्रोन स्किन पर मेकअप करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सबसे पहले स्किन को अच्छी तरह साफ करें
मेकअप लगाने से पहले चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करें। इसके बाद हल्का, ऑयलफ्री मॉइश्चराइजर और ब्रॉडस्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। साफ और हाइड्रेटेड त्वचा पर मेकअप बेहतर तरीके से बैठता है और लंबे समय तक टिकता है।
नॉन कॉमेडोजेनिक और ऑयल फ्री प्रोडक्ट्स चुनें
अगर आपकी स्किन एक्नेप्रोन है, तो ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स चुनें जिन पर “NonComedogenic” या “OilFree” लिखा हो। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। ऐसे प्रोडक्ट्स पोर्स को कम बंद करते हैं और इससे नए पिंपल्स होने की संभावना कम हो जाती है।
हैवी फाउंडेशन लगाने से बचें
चेहरे पर मोटी लेयर में फाउंडेशन लगाने की बजाय हल्का बेस इस्तेमाल करें। जरूरत हो तो सिर्फ दागधब्बों या पिंपल्स के निशान पर कंसीलर लगाएं। इससे मेकअप नेचुरल दिखेगा और त्वचा पर अतिरिक्त भार भी नहीं पड़ेगा।
मेकअप ब्रश और स्पंज की सफाई जरूरी है
गंदे ब्रश और स्पंज में बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जो ब्रेकआउट का कारण बन सकते हैं। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसलिए इन्हें नियमित रूप से साफ करें और पूरी तरह सूखने के बाद ही इस्तेमाल करें।
दूसरों का मेकअप शेयर न करें
लिपस्टिक, फाउंडेशन, ब्रश या स्पंज जैसे मेकअप प्रोडक्ट्स किसी और के साथ बिल्कुल भी शेयर न करें। इससे स्किन इंफेक्शन बढ़ता है। हमेशा अपने पर्सनल मेकअप प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।
मेकअप हटाना बिल्कुल न भूलें
दिनभर मेकअप लगाए रखने के बाद रात में बिना मेकअप हटाए सोना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सोने से पहले मेकअप रिमूवर या से चेहरा अच्छी तरह साफ करें और अपनी फॉलो करें।
स्किन को जरूरत पड़ने पर मेकअप से ब्रेक दें
अगर आपकी त्वचा पर लगातार नए पिंपल्स निकल रहे हैं या स्किन बहुत ज्यादा इरिटेटेड महसूस हो रही है, तो कुछ दिनों के लिए भारी मेकअप से दूरी बनाएं। इस दौरान स्किन को रिकवर होने का समय दें।
लगातार ब्रेकआउट होने पर डॉक्टर से सलाह लें
अगर सही स्किनकेयर और मेकअप रूटीन अपनाने के बावजूद बारबार मुंहासे हो रहे हैं, तो डर्मटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है। वे आपकी स्किन टाइप के अनुसार सही इलाज और प्रोडक्ट्स की सलाह दे सकते हैं।



