स्मार्टफोन मार्केट में iQOO अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. अगले महीने 8 दिसंबर को मलेशिया में iQOO 16 और iQOO 16s कंपनी लॉन्च करने की तैयारी में है. फोन के लॉन्चिंग से पहले ही दोनों स्मार्टफोन को लेकर कुछ खास जानकारियां लीक हुईं हैं. इस सीरीज के फोन को लेकर iQOO ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रीबुकिंग भी शुरू कर दी है. खास बात यह है कि प्रीबुकिंग पेज पर दोनों फोन के नाम के साथ उनके डिजाइन और कलर ऑप्शन भी यूजर्स को देखने को मिल रहे हैं.

iQOO के इस नई सीरीज के साथ कंपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाह रही है. iQOO 16 को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है, वहीं iQOO 16s के फीचर्स को लेकर अभी कुछ डिटेल्स भी सामने आई हैं. तो आइए जानते हैं दोनों फोन में क्या खास कस्टमर्स को मिलने वाला है.
iQOO 16s का कैसा होगा डिजाइन?
प्रीबुकिंग पेज पर सामने आई इमेज के अनुसार, iQOO 16s में पीछे की तरफ रेक्टेंगल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसमें तीन कैमरा सेंसर देखने को मिलते हैं. कैमरा लेंस के चारों तरफ मेटल की रिंग दी गई है, जो फोन के लुक को प्रीमियम बना रही है. इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल के निचले राइड साइड में गोल LED फ्लैश मौजूद है.
कैमरा मॉड्यूल पर एक लाल रंग का डॉट और 100X की मार्किंग भी दिख रही है. इससे फोन के कैमरा डिजाइन को अलग ही पहचान मिलती है. लेकिन कंपनी ने अभी कैमरा सेंसर की पूरी डिटेल्श शेयर नहीं की है.
किस कलर में आएंगे दोनों स्मार्टफोन?
कंपनी की प्रीबुकिंग लिस्टिंग के मुताबिक iQOO 16 को Alpha और Matrix कलर ऑप्शन में कस्टमर्स खरीद सकते हैं. वहीं iQOO 16s के लिए Vector Grey और Shadow Black कलर ऑप्शन मिलेंगे. इन कलर ऑप्शन के साथ कंपनी कस्टमर्स को अलगअलग डिजाइन पसंद करने का मौका देगी.
iQOO 16 के फीचर्स भी जान लीजिए
चीन में लॉन्च हो चुके में कंपनी ने 6.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है. साथ ही इस फोन में 2K रेजोल्यूशन और 165Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल जाता है. फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल जाता है. इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है. दूसरी ओर iQOO 16s में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है.
कैमरा की बात करें, तो इस फोन में पीछे की तरफ तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 8,400mAh की पॉवरफुल बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है.
कितनी हो सकती है कीमत?
चीन में iQOO 16 की शुरुआती कीमत 5,999 युआन रखी गई थी. भारतीय रुपये में यह लगभग 86,000 रुपये के आसपास होती है. यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मलेशिया और भारत में इसकी कीमत अलगअलग हो सकती है. दोनों फोन 8 दिसंबर को मलेशिया में लॉन्च होंगे. इसके बाद आने वाले हफ्तों में भारत में भी इनकी एंट्री होने की उम्मीद है.



