क्या आप सोच सकते हैं कि टेलीग्राम के किसी यूजरनेम के लिए कोई 8 करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च कर सकता है? सुनने में भले ही यह चौंकाने वाला लगे, लेकिन सच है. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के CEO पावेल ड्यूरोव को @liar नाम के यूजरनेम के लिए 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8.4 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है. लेकिन एक यूजरनेम के लिए इतनी बड़ी रकम की पेशकश के बाद डुरोव को इस बात का भरोसा नहीं है कि कोई भी व्यक्ति सच में पैसे देगा या नहीं. डुरोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की है.

डुरोव ने अपने पोस्ट में कहा कि वह उम्मीद करना चाहते हैं कि यह ऑफर सच में है या नहीं और खरीदार इतनी बड़ी रकम चुकाने के लिए तैयार है. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने मजाक वाले अदांज में एक ऐसी बात कही, जिसने इस पूरे मामले को और भी दिलचस्प बना दिया है. उनका कहना था कि जिस व्यक्ति की पहचान ही @liar यानी झूठा हो, उस पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन डुरोव ने यह नहीं बताया कि ऑफर किसने दिया है और न ही खरीदार के साथ हुई किसी बातचीत का जिक्र किया है.

क्या है Telegram यूजरनेम की खासियत?

बता दें कि पर यूजरनेम सिर्फ किसी अकाउंट को खोजने का जरिया नहीं है. यहां कुछ यूजरनेम की खरीद और सेल भी होती है. इसके लिए कंपनी से जुड़े Fragment नाम के मार्केटप्लेस का प्रयोग होता है. इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपने पसंदीदा यूजरनेम खरीद सकते हैं और उन्हें दूसरे लोगों को सेल भी कर सकते हैं. Fragment पर होने वाला यह पूरा लेनदेन TON ब्लॉकचेन के जरिए किया जाता है. यानी किसी यूजरनेम को डिजिटल एसेट की तरह अपने पास रखा जा सकता है. जरूरत पड़ने पर उसका मालिकाना हक दूसरे व्यक्ति के पास ट्रांसफर भी किया जा सकता है.

Someone offered me $1M for the @liar username on Telegram.

I want to believe the money is real.

But it’s hard to trust a man who wants to be known as @liar

— Pavel Durov November 24, 2026

इस मार्केटप्लेस पर छोटे नाम, एक शब्द वाले यूजरनेम और आसानी से याद रहने वाले हैंडल की मांग सबसे ज्यादा रहती है. इसका कारण है कि ऐसे नाम टेलीग्राम पर अलग पहचान बनाने में सहायता करते हैं. @liar भी एक साधारण अंग्रेजी शब्द है, इसलिए इसे खास यूजरनेम की लिस्टम में देखा जा रहा है.

पहले भी मिल चुके हैं लाखों डॉलर के ऑफर

यह पहली बार नहीं है जब डुरोव ने किसी यूजरनेम के लिए बड़ी रकम मिलने की बात कही है. इससे पहले भी वह बता चुके हैं कि उन्हें @pride यूजरनेम के लिए 2.56 लाख डॉलर यानी लगभग 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली मिली थी. बता दें कि टेलीग्राम के दुनियाभर में 1 अरब से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं. कंपनी लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लॉकचेन से जुड़े फीचर्स भी ला रही है. Fragment पर यूजरनेम के साथ ही बिना सिम कार्ड वाले अनाम फोन नंबर भी खरीदे जा सकते हैं, जिनकी सहायता से टेलीग्राम अकाउंट बनाया जा सकता है.