राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने आपराधिक साजिश के तहत देश को हाईजैक करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों को न्याय के कटघरे में लाना हमारी गारंटी है. उन्होंने कहा कि पिछले 1015 साल से हिंदुस्तान का लोकतंत्र और संविधान को नष्ट कर दिया गया है.

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और इनके चुने हुए लोगों ने देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी है. हमने कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, सब जगह सबूत दिखाया और आहिस्तेआहिस्ते अब लोग मानने लगे हैं. कुछ दिन पहले दो चुनाव आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार को चिट्ठी लिख कर कहा कि हिंदुस्तान का जो इलेक्टोरल सिस्टम है, वो कोलैप्स कर गया है.

हिंदुस्तान की जनता को मिलेगा न्याय

विरोध प्रदर्शनों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि अब यह जो हो रहा है, यह हिंदुस्तान की जनता को न्याय दिलाने का प्रोसेस है. सरकार के लोग, बड़ेबड़े अफसर हमें कॉल कर रहे हैं, कह रहे हैं कि इसको आप रोकिए. लेकिन यह प्रोसेस अब चालू हो गई है, इसको रोका नहीं जा सकता है.

सरकार बदलने के बाद होगी जांच

राहुल गांधी ने कहा कि यह पहला पॉलिटिकल एक्शन होगा जिसके बाद सरकार बदलेगी. सरकार बदलने के बाद जांच होगी, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि किनकिन लोगों ने हिंदुस्तान के लोकतंत्र को खत्म किया है. उसके बाद नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार, मोहन भागवत और उनके जो भी लोग हैं, उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलने जा रही है. राहुल ने कहा कि आमतौर से जो मैं कहता हूं, हो जाता है. आप देख लेना, यह प्रोसेस इन 45 लोगों को सजा दिलवाएगी.

सबको न्याय के कटघरे में लाएंगे

राहुल ने जोर देकर कहा, इन लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और यह इंडिया गठबंधन की गारंटी है. राजघाट की ओर विपक्षी नेताओं के मार्च से पहले राहुल गांधी ने कहा कि करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण धरना देना चाहते हैं, लेकिन उन्हें प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ने से रोका जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के पहले दिन उन्हें चुनाव आयोग के कार्यालय के पास रोक दिया गया, जबकि दूसरे दिन जंतरमंतर जाने से रोका गया और हमारे लोगों को मारा गया.

राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई ये है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने आपराधिक साजिश करके देश को हाईजैक किया है. संविधान को नष्ट किया और वोट चोरी की है. उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. यह हमारी गारंटी है और आप ऐसा होते हुए देखेंगे.

वोट देने का अधिकार छीन रही बीजेपी

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सांसद गांधी स्मारक जा रहे हैं, जहां वह धरना देंगे और शांतिपूर्वक प्रार्थना करेंगे कि मोदी और शाह को सद्बुद्धि मिले. खरगे ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार लोगों से वोट देने का अधिकार छीन रही है. उन्होंने कहा कि मोदी और शाह उस आजादी को छीन रहे हैं, जो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं ने देश को दिलाई थी.