
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी के टावर-23 की 23वीं मंजिल से गिरकर 40 वर्षीय पिता और उनके 11 साल के बेटे की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक दोनों को दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 40 वर्षीय रणदीप पात्रा अपने बेटे 11 वर्षीय आरव के साथ बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे. परिवार को सुबह ही खाटू श्याम मंदिर जाना था. इसी दौरान बारिश के कारण बालकनी में पैर फिसलने से बच्चा नीचे गिरने लगा. बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी संतुलन खो बैठे और दोनों नीचे गिर गए. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
#WATCH | Greater Noida, Uttar Pradesh: On the death of a father and son after falling from a building in Bisrakh, DCP Central Noida Praveen Ranjan Singh says, “At around 4:20 am, the police control room received information through 112 that two people had fallen at Mahagun Mywoods Society. Police immediately reached the spot and found that two residents of Tower 23, 40-year-old Randeep Patra and his 11-year-old son, had fallen from the 23rd floor and died on the spot. During questioning, the man’s wife said they were scheduled to visit Khatu Shyam early in the morning for a property registration. The father and son had gone to the balcony to pluck flowers when they apparently slipped and fell. Their bodies were sent for post-mortem after the inquest proceedings. The matter is being investigated…” (Source: Noida Police) — ANI (@ANI) October 30, 2026
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को थाना बिसरख पर PRV के माध्यम से सूचना मिली थी कि महागुन मायवुड्स सोसाइटी के टावर-23 में ऊंचाई से गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. वहां रणदीप पात्रा (करीब 40 वर्ष) और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव अचेत अवस्था में मिले. पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि परिवार को सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर जाना था. इसी वजह से उनके पति और बेटा पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ने गए थे. इस दौरान सीढ़ी से फिसलकर बालकनी से गिरने के कारण दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.



