आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI ने लोगों के काम को जितना आसान बनाया है, उनता ही साइबर अपराधियों के लिए भी अब यह खतरनाक हथियार बनता जा रहा है. अभी तक हैकर्स छोटेमोटे कामों के लिए AI की हेल्प लेते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है. टेक जगत की दिग्गज कंपनी गूगल ने चेतावनी जारी की है कि साइबर अपराधी अब ऐसे AI एजेंट का प्रयोग कर रहे हैं, जो बिना किसी इंसानी मदद के सॉफ्टवेयर की खामियां खोज रहे हैं और खुद ही हमला करने के तरीके भी खोज रहे हैं.

गूगल थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप यानी GTIG ने अपनी रिपोर्ट GTIG AI Threat Tracker: Agentic Threat Activity Crosses a Significant Threshold में exploit_agent नाम के एक मल्टीएजेंट फ्रेमवर्क को खोजा है. यह सिस्टम सॉफ्टवेयर में मौजूद खामियों को खोजने और उनका फायदा उठाने की प्रक्रिया को काफी हद तक खुद ही पूरा कर सकता है. इसे साइबर हमलों के तरीके में एक बड़े बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है.

कैसे काम कर रहा है AI से लैस यह सिस्टम?

गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, exploit_agent लगातार फेमस सॉफ्टवेयर और उनके नए अपडेट पर नजर बनाए रखता है. जब किसी कंपनी की तरफ से सिक्योरिटी से जुड़ा अपडेट जारी होता है, तो यह सिस्टम पुराने और नए कोड की तुलना करने लग जाता है. इससे उसे जानकारी हो जाती है कि अपडेट में किस सिक्योरिटी खामी को सही कर दिया गया है.

इसके बाद AI उन कंपनियों को टारगेट करने की प्लानिंग कर सकता है, जिन्होंने अभी तक अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट नहीं किया है. यानी जिस कमजोरी को कंपनी अपडेट में सही कर दी है, वही जानकारी हैकर्स के लिए हमले का रास्ता बन रही है.

गूगल को यह फ्रेमवर्क एक ऐसे सर्वर पर मिला, जिसका सिक्योरिटी सिस्टम सही नहीं था. वहां कई बड़े और लोकल AI मॉडल इससे कनेक्टेड थे. सर्वर पर साइबर हमलों से जुड़ी जानकारियां, नेटवर्क की जांच करने वाली स्क्रिप्ट और दूसरी एक्टिविटी से जुड़े डेटा भी मिले. रिपोर्ट के मुताबिक, इस सिस्टम को खास तौर पर फ्रांस की मीडिया, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन से जुड़ी वेबसाइटों में दिलचस्पी थी.

AI से बढ़ी साइबर हमलों की रफ्तार

ने बताया कि हैकर्स के तरीके पूरी तरह नए नहीं हुए हैं, बल्कि AI कीके कारण से उनकी शक्ति बढ़ गई है. GTIG के चीफ एनालिस्ट जॉन हल्टक्विस्ट के अनुसार, साइबर हैकर्स अब भी ज्यादातर उन्हीं पुरानी सिक्योरिटी सिस्टम के खामी को टारगेट कर रहे हैं, जिन्हें कंपनियों ने सही नहीं किया है.

रिपोर्ट में PaperCut प्रिंट मैनेजमेंट सर्वर की दो सुरक्षा खामियों का भी जिक्र है. अगस्त 2026 के आखिर में सामने आई इन खामियों पर रिसर्चर्स AI की सहायता से एक दिन के अंदर काम करने वाले एक्सप्लॉइट फाइनल कर लिए थे. इसके कुछ दिन बाद सैकड़ों संगठनों को टारगेट करने वाली एक्टिविटी भी सामने आईं.

गूगल का मानना है कि अब कंपनियों को भी साइबर सिक्योरिटी के लिए AI का इस्तेमाल और ज्यादा बढ़ाना होगा. क्योंकि जब हमले मशीनों की रफ्तार से हो रहे हैं, तो उनसे बचाव के लिए भी तेज तकनीक की जरूरत होगी.