भारत के पूर्वी तट पर इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदलाबदला नजर आ रहा है. एक चक्रवाती तूफान का खतरा टलता नहीं कि दूसरा दस्तक देने लगता है. अक्टूबर के आखिरी दिनों में चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तबाही मचाई. इसके कुछ ही दिनों बाद चक्रवात मुरासु ने उसी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. अब इन दोनों तूफानों से हुए नुकसान के बीच बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात अकवान बन चुका है.

मौसम विभाग के मुताबिक, ये 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकरा सकता है. इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. लगातार तीन चक्रवातों की आशंका इसलिए भी चिंता बढ़ा रही है क्योंकि आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई इलाके अभी पिछले तूफानों से हुए नुकसान से उबर नहीं पाए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारत में इतनी जल्दीजल्दी तूफान क्यों आ रहे हैं?

अर्नब और मुरासु से हुआ है काफी नुकसान

हाल ही में आए तुफान अर्नब और मुरासु के दौरान करीब 25 जिलों में संपत्ति को नुकसान पहुंचा और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. दोनों राज्यों ने करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था. आंध्र प्रदेश में 3.60 लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसल प्रभावित हुई और शुरुआती अनुमान में करीब 5,000 करोड़ रुपये के नुकसान की बात सामने आई. अब अकवान का खतरा इन इलाकों के लिए नई चुनौती बन सकता है.

बढ़ सकती है रोजीरोटी की परेशानी

इस लगातार तुफान से सबसे बड़ी परेशानी किसानों, मछुआरों और तटीय गांवों में रहने वाले लोगों को हो सकती है. लगातार आने वाले तूफान सिर्फ जानमाल का नुकसान नहीं करते, बल्कि लोगों की रोजीरोटी, खेती, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी लंबे समय तक असर डालते हैं.

अब कौन सा तूफान आ रहा है, कितना है खतरा?

आंध्र प्रदेश तीन हफ़्तों में अपने तीसरे साइक्लोन के लिए तैयार है. बंगाल की खाड़ी में इस समय चक्रवात अकवान बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 16 नवंबर के बुलेटिन के मुताबिक, यह 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान और 19 नवंबर तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार:

  • नाम: चक्रवात अकवान
  • संभावित लैंडफॉल: 20 नवंबर 2026 को दोपहर के आसपास
  • संभावित क्षेत्र: आंध्र प्रदेश और यानम के बीच नेल्लोर से टूनी तक
  • हवा की रफ्तार: 120130 किलोमीटर प्रति घंटा
  • हवा के झोंके: 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अकवान की हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं. चक्रवात का ओडिशा पर सीधा असर पड़ने की संभावना कम है, लेकिन इसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, 18 नवंबर से ओडिशा में बारिश शुरू होने का अनुमान है. दक्षिणी और तटीय इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. 19 और 20 नवंबर को कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल: 1720 नवंबर तक बारिश, 1819 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश
  • तटीय आंध्र प्रदेश: 18 नवंबर से बारिश, 1920 नवंबर को कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश
  • ओडिशा: 1821 नवंबर तक बारिश; 1921 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश
  • रायलसीमा: 1920 नवंबर को बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश
  • तेलंगाना: 20 नवंबर को पूर्वी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, 21 नवंबर को भारी बारिश
  • छत्तीसगढ़: 20 नवंबर को दक्षिणी और 21 नवंबर को उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश
  • पश्चिम बंगाल: 1920 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश
  • झारखंड: 2021 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश
  • विदर्भ: 21 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश

सरकार ने तेज कर दी बचाव की तैयारी

चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गंजाम, गजपति, पुरी, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरि समेत संवेदनशील जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. निचले इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.

राहत और बचाव कार्यों के लिए 60 ओड्राफ और 14 एनडीआरएफ टीमों को तैनात करने की तैयारी है. राहत शिविरों में पीने का पानी, बिजली, जनरेटर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं.

अर्नब और मुरासु ने कितनी तबाही मचाई?

अकवान से पहले आंध्र प्रदेश के तट पर दो चक्रवात आ चुके हैं. पहला अर्नब 28 अक्टूबर को आया था. इसके बाद 23 नवंबर के दौरान मुरासु ने दस्तक दी. दोनों तूफानों ने आंध्र प्रदेश के साथ ओडिशा के कई इलाकों को भी प्रभावित किया.

डाउन टू अर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों तूफानों के कारण करीब 25 जिलों में संपत्ति को नुकसान पहुंचा. बाढ़ की वजह से हालात और खराब हो गए. दोनों राज्यों ने लगभग 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

इसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा. आंध्र प्रदेश सरकार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 3.60 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुईं. नुकसान का शुरुआती अनुमान करीब 5,000 करोड़ रुपये लगाया गया था.

भारत में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

भारत में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, हालांकि इनकी संख्या काफी कम है. इसका सबसे बड़ा एग्जांपल साल 1999 का ओडिशा सुपर साइक्लोन है. 29 अक्टूबर को आए इस तूफान ने राज्य में भारी तबाही मचाई थी. इससे महज 11 दिन पहले भी ओडिशा के तट पर एक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान आया था. इसी तरह अक्टूबर 2013 में ओडिशा से टकराए साइक्लोन फैलिन के बाद लगातार दो और चक्रवाती तूफान हेलेन और लहर आए थे.

बारबार क्यों बन रहे हैं चक्रवाती तूफान?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसके पीछे समुद्र का बढ़ता तापमान एक अहम कारण हो सकता है. चक्रवातों को ताकत समुद्र के गर्म पानी से मिलती है. जब समुद्र की सतह का तापमान अधिक होता है, तो पानी से ज्यादा भाप बनती है. यही भाप तूफानों को ऊर्जा देने में मदद करती है.

  • गर्म समुद्र: समुद्र का तापमान बढ़ने से चक्रवातों को ज्यादा ऊर्जा मिल सकती है.
  • समुद्र के अंदर की गर्मी: सिर्फ सतह ही नहीं, समुद्र की गहराई में मौजूद गर्म पानी भी तूफान को ताकत दे सकता है.
  • मौसम का बदलता पैटर्न: हवा की दिशा, नमी और वायुमंडल की परिस्थितियां चक्रवात बनने और आगे बढ़ने को प्रभावित करती हैं.
  • एक के बाद दूसरा तूफान: एक चक्रवात के बाद भी समुद्र में इतनी गर्मी बची रह सकती है कि दूसरा सिस्टम विकसित होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल जाएं.