केरल में हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी रघेश उन्नीकोचन को सीबीआई ने UAE से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है. आरोपी को 18 नवंबर को UAE से भारत लाया गया. वह गिरफ्तारी से बचने के लिए जांच के दौरान ही विदेश भाग गया था. उसके खिलाफ केरल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था और अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी थी.

सीबीआई के मुताबिक, आरोपी की तलाश के लिए केरल पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के जरिए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था. इसके बाद UAE की एजेंसियों ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद UAE अधिकारियों ने उसे भारत भेजने की मंजूरी दे दी.

Central Bureau of Investigation, in coordination with the Ministry of External Affairs , the Ministry of Home Affairs and Kerala Police, has successfully secured the deportation of the Red Notice Raghesh Unnikochan from the UAE to India on 18.11.2026.

The subject was wanted in connection with a murder case registered by the Kerala Police. He had been absconding during the course of the investigation to evade legal proceedings. A chargesheet has already been filed against him before the competent court, which also issued an opendated arrest warrant against him. The subject was being pursued for his involvement in the said case, and efforts were being made to ensure that he is brought to justice in accordance with the law.

— ANI November 19, 2026

आरोपी को भारतीय टीम के हवाले किया

इसके बाद केरल पुलिस की एक टीम UAE पहुंची, जहां आरोपी को भारतीय टीम के हवाले किया गया. पुलिस टीम उसे लेकर 18 नवंबर को तिरुवनंतपुरम पहुंची. आरोपी के खिलाफ संबंधित अदालत ने पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा था.

सीबीआई ने बताया कि भारत में इंटरपोल से जुड़े मामलों के लिए वह नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के तौर पर काम करती है. भारत की अलगअलग जांच और पुलिस एजेंसियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तालमेल बनाने के लिए BHARATPOL की मदद ली जाती है.

सीबीआई के मुताबिक, साल 2019 से अब तक इंटरपोल के जरिए 281 से ज्यादा वांछित अपराधियों को विदेश से भारत वापस लाया जा चुका है. इनमें 2026 में अब तक वापस लाए गए 73 भगोड़े भी शामिल हैं.