अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15 हजार रुपये से कम है, तो बाजार में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. हालांकि, इतने सारे फोन होने की वजह से सही मॉडल चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. साल 2026 में मेमोरी की कीमतें बढ़ने से इस बजट के कई फोन में सिर्फ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रही है. इसलिए फोन खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि उसके फीचर्स पर भी ध्यान देना जरूरी है.

अगर आप फोन को तीन से चार साल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो 5G फोन खरीदना बेहतर रहेगा. वहीं, रोज के काम के लिए अच्छा प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और पर्याप्त स्टोरेज भी जरूरी है. 64GB स्टोरेज फोटो और वीडियो से जल्दी भर सकती है. इसके अलावा, यह भी देखें कि कंपनी कितने साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देगी. चलिए आपको बताते हैं इन स्मार्टफोन्स के बारे में.

Samsung Galaxy M07

उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए फोन चाहिए. इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 50MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 25W चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है. इसकी मोटाई 7.6mm है और पानी के हल्के छींटों व धूल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिलती है. यह 4G फोन है. Amazon पर इसकी कीमत 11,999 रुपये है, जो MRP से 29% कम है. इसे करीब 3,000 ग्राहकों ने 4.1 स्टार रेटिंग दी है.

Motorola g37 5G

में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलने में मदद मिलती है. इसकी स्टोरेज को मेमोरी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. Amazon पर इसकी कीमत 14,799 रुपये है, जो MRP से 41% कम है.

Redmi A7 Pro 5G

बड़ी स्क्रीन और बैटरी पसंद करने वालों के लिए Redmi A7 Pro 5G एक ऑप्शन है. इसमें 6.9 इंच की 120Hz डिस्प्ले और 6300mAh की बैटरी दी गई है. फोन 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है. यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे फोन या ईयरबड्स भी चार्ज किए जा सकते हैं. इसमें 32MP का डुअल कैमरा, HyperOS 3, Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं. कॉल और वीडियो के लिए 200% वॉल्यूम बूस्ट भी दिया गया है. हालांकि, इसकी चार्जिंग धीमी है. Amazon पर फोन 14,489 रुपये में उपलब्ध है, जो MRP से 46% कम है.

POCO C85x 5G

अगर कम कीमत में 5G फोन चाहिए, तो POCO C85x 5G पर नजर डाल सकते हैं. इसमें 6.9 इंच की स्क्रीन, 6300mAh बैटरी और 32MP का डुअल कैमरा मिलता है. फोन Android 16 के साथ आता है.

इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है. हालांकि, इसकी 3.5 स्टार रेटिंग को देखते हुए कैमरे और स्पीड से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. Amazon पर इसकी कीमत 13,748 रुपये है, जो MRP से 35% कम है.

Motorola G06 Power

अगर आपके लिए बैटरी सबसे ज्यादा जरूरी है, तो Motorola G06 Power अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो हल्के इस्तेमाल में दो दिन तक चल सकती है. फोन में 6.88 इंच की 120Hz डिस्प्ले, 50MP का रियर कैमरा और MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. इसकी स्टोरेज 1TB तक बढ़ाई जा सकती है. बॉक्स में चार्जर भी मिलता है.हालांकि, यह 4G फोन है और इसका प्रोसेसर इस लिस्ट के बाकी फोन्स के मुकाबले कमजोर है. लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले लोगों के लिए यह उपयोगी हो सकता है. Amazon पर इसकी कीमत 12,398 रुपये है, जो MRP से 38% कम है.