डिजिटल दौर में कलाई पर मौजूद स्मार्टवॉच अब सिर्फ समय या नोटिफिकेशन बताने तक सीमित नहीं है. आज के समय में आने वाली ज्यादातर स्मार्टवॉच हमारे हेल्थ पर भी नजर रखती हैं. इसी क्रम में Samsung ने अपनी पुरानी Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Classic यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी कर दिया है. खास बात यह है कि इस अपडेट के जरिए कंपनी इन स्मार्टवॉच में Galaxy Watch 9 सीरीज के कई नए हेल्थ और फिटनेट फीचर्स लाई है. नए फीचर्स आ जाने के बाद अब यूजर्स हार्ट हेल्थ स्कोर से लेकर नींद के दौरान सांस लेने में होने वाली समस्या यानी स्लीप एपनिया के संकेंतो को जान सकते हैं. इसके साथ ही बेहतर स्लीप ट्रैकिंग और फिटनेस से जुड़े नए टूल्स भी लाए गए हैं.

Galaxy Watch के ये प्रीमियम फीचर पहले सिर्फ Galaxy Watch 9 सीरीज और Galaxy Watch Ultra 2 के साथ लॉन्च किए गए थे. अब Samsung इन्हें पुराने मॉडल्स तक भी अपडेट के जरिए रोलाउट कर रहा है. नए फीचर्स One UI 9 Watch अपडेट का ही हिस्सा हैं. इन्हें Samsung Health और Samsung Health Monitor ऐप के जरिए यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन कुछ फीचर्स के लिए इन ऐप्स को अलग से अपडेट करना पड़ेगा. सैमसंग के Galaxy Watch 8 की कीमत फ्लिपकार्ट पर ₹26,749 है.
Galaxy Watch 8 में क्या मिलेंगे नए फीचर्स?
Heart Health Score
सैमसंग वॉच के इस नए फीचर की सहायता से यूजर्स को दिल की सेहत से जुड़ी जानकारी एक स्कोर के रूप में दिखेगी. इन जानकारी में नींद और हर दिन की एक्टिविटी जैसे डेटा को शामिल किया जाएगा. इससे यूजर्स समय के साथ अपने स्कोर में होने वाले बदलाव को भी जान सकेंगे.
Vitals
वॉच का यह नया फीचर सोते समय शरीर के 5 संकतों पर नजर रखता है. इनमें हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी, सांस की रफ्तार, स्किन टेम्परेचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल शामिल हैं. लेकिन यहां ध्यान देने वाली यह है कि इसके लिए कम से कम 7 सातों का स्लीप डेटा होना ही चाहिए.
Daily Cardio Load और Fitness Index
डेली कार्डियो लोड यह बताता है कि एक्सरसाइज और डेली की एक्टिविटी से दिल पर कितना प्रेशर पड़ रहा है. इसके आधार पर वॉच यूजर्स को एक्टिविटी का सही स्तर समझने में मदद करेगी. वहीं फिटनेस इंडेक्स अलगअलग फिटनेस आंकड़ों को मिलाकर आपकी फिटनेस का ओवरव्यू देगा और टारगेट के हिसाब से एक्टिविटी का सजेशन देगा.
Upgraded Sleep Coaching
ने स्लीप कोचिंग फीचर को भी और एडवांस बनाया है. अब यह यूजर्स की नींद के पैटर्न और उनके लक्ष्यों के आधार पर सजेशन देगा. इसके लिए 14 दिनों के अंदर सिर्फ तीन दिन का स्लीप डेटा ही पर्याप्त होगा. साथ ही हर दिन की आदतों से जुड़ी चेकलिस्ट और बेहतर नींद के टिप्स भी मिलेंगे.
Upgraded Sleep Apnea Monitoring
वॉच के इस फीचर को भी अपग्रेड कर दिया गया है. यह AI एल्गोरिदम की सहायता से नींद के दौरान सांस लेने में होने वाली रुकावटों पर रिसर्च करेगा. इसके नतीजे मिनिमल, ऑकेजनल और फ्रीक्वेंट जैसी तीन कैटेगरी में यूजर्स देख सकेंगे. रिपोर्ट पाने के लिए 10 दिनों के अंदर दो रातों का वैलिड स्पीप डेटा की जरूरत होगी. यह फीचर स्लीप एपनिया के संकेत पहचानने में मदद करता है, लेकिन डॉक्टर की जांच का ये ऑप्शन नहीं है.
कब मिलेगा नया अपडेट?
Samsung के अनुसार Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic के लिए One UI 9 Watch अपडेट का रोलआउट शुरू हो गया है, लेकिन अलगअलग देशों, वॉच मॉडल और नेटवर्क ऑपरेटर के हिसाब से यह रोलआउट हो रहा है.



