अगर आप कम कीमत में एक भरोसेमंद और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश की सबसे बड़ी टूव्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय HF Deluxe Canvas Black बाइक की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है. कंपनी ने इस बाइक की कीमत 7,635 रुपये तक घटा दी है, जिसके बाद अब इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये हो गई है.

दिलचस्प बात यह है कि जून 2023 में जब Hero ने HF Deluxe का Canvas Black Edition लॉन्च किया था, तब इसकी कीमत 60,760 रुपये थी. इसके बाद कंपनी ने कई बार कीमत बढ़ाई और यह बाइक बढ़कर 67,634 रुपये तक पहुंच गई थी. लेकिन अब कीमत घटाकर इसे लॉन्च कीमत से भी कम कर दिया गया है. यानी ग्राहक पहले से भी कम कीमत में यह बाइक खरीद सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर पूरे भारत में उपलब्ध नहीं है. फिलहाल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को ही इस नई कीमत का फायदा मिलेगा. कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि यह ऑफर भविष्य में दूसरे राज्यों में भी लागू किया जाएगा या नहीं.
इंजन और माइलेज
अगर बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें पहले की तरह ही 97.2cc का एयरकूल्ड, सिंगलसिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 7.8 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन के साथ 4स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए बेहतर माना जाता है. बाइक में मजबूत ट्यूबलर डबल क्रैडल फ्रेम, आगे टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर और दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. यह सेटअप खराब सड़कों पर भी आरामदायक राइड देने में मदद करता है. यह बाइक करीब 70 किमी प्रति लीटर तक माइलेज देती है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
इन बाइक्स को देती है टक्कर
हीरो मोटोकॉर्प ने अब तक यह नहीं बताया है कि कीमत में इतनी बड़ी कटौती क्यों की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी एंट्रीलेवल कम्यूटर बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इस समय इस सेगमेंट में Honda Shine 100, Bajaj Platina 100 और TVS Sport जैसी बाइकों से कड़ी टक्कर मिल रही है. ऐसे में कम कीमत देकर Hero ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है. बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो Hero HF Deluxe देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में लगातार शामिल रहती है.



