गर्मियों में हल्का भोजन करने की सलाह डॉक्टर देते हैं। यानी ऐसी डाइट जो पेट को राहत दे, आराम से पच जाए और मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक रहे। गर्मियों में तापमान बढ़ने से शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है। इसलिए निर्जलीकरण, सुस्ती, लू लगने और पेट खराब होने से बचने के लिए आपको बैलेंस डाइट लेनी चाहिए। फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की आहार विशेषज्ञ मीना कुमारी ने बताया गर्मियों में आपको कुछ खानेपीने की चीजों से परहेज करना चाहिए।

पकोड़े या समोसे जैसे तले हुए और तैलीय स्नैक्स खाने से बचें। अधिक मसालेदार व्यंजन आंतों में जलन पैदा कर सकते हैं। कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स जैसे कैफीनयुक्त पेय पदार्थ शरीर में पानी की कमी करते हैं। चीनी से भरपूर पैकेटबंद जूस या सोडा न पिएं। इतना ही नहीं दिन में 810 गिलास पानी जरूर पिएं। दही, छाछ और सलाद को रोज शामिल करें। अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि गर्मी क्या खाएं तो यहां हम आपके लिए 7 दिन का खास मील प्लान और पूरा डाइट चार्ट लेकर आए हैं।
Day 1
नाश्ते में आप पोहा खा सकते हैं। मिडमॉर्निंग में नारियल पानी पिएं। लंच में आप मिक्स वेज , रोटी , दही ले सकते हैं। शाम को छाछ के भुना चना खाएं। डिनर में लौकी की सब्जी , रोटी , छाछ ले सकते हैं।
Day 2
नाश्ते में आप वेज उपमा लें। मिडमॉर्निंग में तरबूज खा सकते हैं। लंच में आप राजमा, चावल, सलाद रखें। शाम को नींबू पानी पी सकते हैं। डिनर में आप तोरई की सब्जी , रोटी , छाछ ले सकते हैं।
Day 3
नाश्ते में पराठे के साथ दही और मिंट चटनी ले सकते हैं। मिडमॉर्निंग में खीरा खाएं। लंच में कढ़ीचावल , सब्जीरोटी ले सकते हैं। शाम को नारियल पानी पिएं। डिनर में मूंग दाल खिचड़ी , घी , पापड़ खाएं।
Day 4
दिन की शुरुआत में नाश्ते में आप मूंग दाल चीला खा सकते हैं। फिर मिडमॉर्निंग में आम या कोई सीजनल फल ले सकते हैं। लंच में दाल, भिंडी, रोटी खाएं। शाम को छाछ पिएं। फिर डिनर में कद्दू की सब्जी , रोटी , रायता ले सकते हैं।
Day 5
सुबह नाश्ते में आप इडली , सांभर खाएं। फिर मिडमॉर्निंग में पपीता खाएं। लंच में आप चना दाल , लौकी , रोटी ले सकते हैं। फिर शाम को फ्रूट चाट खाएं। डिनर में वेज पुलाव , रायता लें।
Day 6
सुबह उठने के बाद नाश्ते में आप बेसन चीला , पुदीना चटनी लें। मिडमॉर्निंग में आप खरबूजा खाएं। फिर लंच में दाल, चावल, कद्दू की सब्जी खा सकते हैं। शाम को नींबू पानी पिएं। रात में डिनर में ओट्स खिचड़ी खाएं।
Day 7
नाश्ते में आप स्प्राउट्स सलाद ले सकते हैं। मिडमॉर्निंग में नारियल पानी पिएं। फिर लंच में पनीर भुर्जी , रोटी , सलाद खाएं। शाम को छाछ पिएं। डिनर में दलिया या खिचड़ी , दही , घी लें।



