इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से 5 जुलाई तक होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए होस्ट इंग्लैंड की टीम ने अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है। इस स्क्वाड में जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में 12 विकेट लेकर कमाल किया था वह भी शामिल हैं। इसके अलावा एक ऐसी खिलाड़ी का भी चयन हुआ है जिसने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू तक नहीं किया है। यानी सीधे वर्ल्ड कप में डेब्यू हो सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान, RCB की धाकड़ बॉलर भी शामिल; एक खिलाड़ी ने नहीं किया इंटरनेशनल डेब्यू
टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान, RCB की धाकड़ बॉलर भी शामिल; एक खिलाड़ी ने नहीं किया इंटरनेशनल डेब्यू

इंग्लैंड की टीम में नेट सीवर ब्रंट, एलिस कैप्सी, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, डैनियल वायट जैसे कई बड़े नाम हैं। इसी बीच एक ऐसा भी लिस्ट में आया जिसे देख सभी को हैरानी हो सकती है। यह नाम है सरे की लेफ्ट आर्म स्पिनर टिली कोर्टीन कोलमैन का। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी वर्ल्ड कप स्क्वाड में उनके चयन से सभी हैरान हैं। उनके नाम द हंड्रेड के हालिया सीजन में 9 मैचों में 11 विकेट दर्ज थे। इसके अलावा घरेलू वनडे क्रिकेट में भी इस सीजन उनका अच्छा प्रदर्शन रहा था।

टीम में नये चेहरे

इंग्लैंड की टीम में नए नाम के रूप में 18 साल की स्पिनर टिली कॉर्टीनकोलमैन, इस्सी वोंग और लॉरेन फाइलर भी शामिल हैं। इन सभी को पहली बार T20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। टिली कॉर्टीनकोलमैन ने अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

नैट सीवर ब्रंट संभालेंगी टीम की कमान

इंग्लैंड के इस स्क्वाड में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। चार्ली डीन को टीम की उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में शामिल कई ऐसी खिलाड़ी हैं जिनका पहला टी20 वर्ल्ड कप भी होगा। पेस अटैक की जिम्मेदारी लॉरेन बेल के कंधे पर होगी। उन्होंने हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के डेब्यू सीजन में 12 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थईं। टैमी ब्यूमोंट को इस टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि पिछले टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की कप्तानी उनके पास थी लेकिन अब उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।

इंग्लैंड का महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड

नैट सीवर ब्रंट , चार्ली डीन , लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टी कोलमैन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, डैनी गिब्सन, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिंसे स्मिथ, इसी वोंग, डैनियल वायट हॉज।

2009 में इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाली कप्तान शार्लेट एडवर्ड्स टीम की हेड कोच हैं। इंग्लैंड का यही स्क्वाड विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और में खेलने उतरेगा। इंग्लैंड की टीम को ग्रुप स्टेज के लिए ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ रखा गया है। 12 टीमों के इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम 55 ग्रुप मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज के अंत में दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। क्रॉस भिड़ंत के बाद 5 जुलाई को फाइनल मुकाबले में सेमीफाइनल की विजेता टीमें भिड़ेंगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल: 12 टीमें खेलेंगी 33 मुकाबले, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से शुरू होगा भारत का अभियान

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी।