एक बार ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताया था कि वो अपने पर्स में टबैस्को सॉस की एक छोटी बोतल रखती हैं, तो उनके फैंस हैरान रह गए थे। अब एक बार फिर उन्होंने अपने बैग के सीक्रेट्स शेयर किए हैं।

हाल ही में वोग के यूट्यूब वीडियो में प्रियंका ने अपने टोट बैग की झलक दिखाई और बताया कि वह ट्रैवल के दौरान अपने साथ क्याक्या जरूरी चीजें रखती हैं। काले धागे से लेकर हनुमान चालीसा तक, उन्होंने अपने बैग में मौजूद हर खास चीज के बारे में खुलकर बताया।
वैसे तो प्रियंका चोपड़ा पहले भी अपने पर्स के सीक्रेट्स शेयर कर चुकी हैं, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा उनके आध्यात्मिक जुड़ाव की हो रही है। हाल ही में एक वीडियो में प्रियंका ने बताया कि वह अपने बैग में हमेशा एक छोटीसी हनुमान चालीसा रखती हैं, जिसे वह अपनी सुरक्षा और पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत मानती हैं।
ने कहा कि वह रोज इसका पाठ नहीं कर पातीं, लेकिन जितना संभव हो उतना करने की कोशिश करती हैं। उनके मुताबिक, यह उनके हर सफर में उन्हें सुकून और एक तरह की सुरक्षा का एहसास कराता है।
एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उनके बैग में ‘नजर बट्टू’ यानी काला धागा भी रहता है, जिसे भारत में बुरी नजर से बचने के लिए पहना जाता है। प्रियंका का मानना है कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।
इसके अलावा, उनके बैग में कई पर्सनल और जरूरी चीजें भी होती हैं जैसे पति निक जोनस के साथ उनकी पहली तस्वीर, टाइड पेन, पोर्टेबल चार्जर और हेल्थ से जुड़ी चीजें जैसे इनहेलर आदि।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही सिटाडेल के सीजन 2 में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रिचर्ड मैडेन भी अहम भूमिका में हैं। यह सीरीज 6 मई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।



