Vastu For Water Pot: मिट्टी से बने मटके में लोग गर्मियों के समय में पानी रखते हैं। मटके में रखा पानी आपके शरीर को तो ठंडक पहुंचाता ही है साथ ही इसकी सही दिशा भी आपके जीवन में शीतलता और अच्छे बदलाव लेकर आ सकती है। सही दिशा में मटके को रखने से जल तत्व नियंत्रित रहता है और ऐसा करने से चंद्र ग्रह भी कुंडली में मजबूत होता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं पानी के मटके को रखने की सही दिशा और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में।

घर में पानी का मटका रखने की सही दिशा
घर में पानी का मटका रखने के लिए सबसे सही दिशा उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा मानी जाती है। वास्तु के अनुसार इन दिशाओं में मटका रखने से घर में सुखसमृद्धि आती है। उत्तर दिशा में मटका रखने से धन लाभ होता है और प्रगति के आपको रास्ते मिलते हैं। वहीं उत्तरपूर्व दिशा जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है, यहां देवीदेवताओं का निवास होता है। ऐसे में इस दिशा में पानी का मटका रखने से आपको ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है। आपके जीवन में शीतलता आती है और पारिवारिक जीवन में आपको खुशियां प्राप्त होती हैं।
इस दिशा में गलती से भी न रखें मटका
आपको दक्षिण दिशा में मटका गलती से भी नहीं रखना चाहिए और नाही दक्षिणपश्चिम दिशा में। इस दिशा में मटका रखने से आपके जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आपको धन हानि हो सकती है और आपके साथ ही घर के लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इस दिशा में रखा गया मटका आपकी मानसिक शांति को भंग करने वाला भी माना जाता है।
ये सावधानियां बरतना भी जरूरी
- सही दिशा में मटका रखने के साथ ही हर दिन मटके की साफसफाई करना वास्तु के अनुसार अत्यंत करना। मटके के आसपास आपको गंदगी जमा करने से बचना चाहिए।
- मटके के पानी को नियमित रूप से आपको बदलना भी चाहिए।
- संभव हो तो मटके को जमीन पर न रखें इसके लिए आप एक स्टैंड बना सकते हैं या फिर नीचे लकड़ी रखकर उसके ऊपर इसे रख सकते हैं।



