हिमाचली खबर: चेहरे की देखभाल तो सब करते हैं लेकिन हाथों की केयर करने पर कम ध्यान देते हैं। नतीजा यह होता है कि पहले तो हाथों पर रूखापन बढ़ता है फिर धीरेधीरे झुर्रियां आनी शुरू हो जाती हैं। नमी की कमी के कारण हाथ बेजान दिखने लगते हैं। हाथों की स्किन को हाइड्रेटेड रखने में कुछ घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं।

हाथों की झुर्रियां कम करने और नमी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आदतें​
हाथों की झुर्रियां कम करने और नमी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आदतें​

लगातार पानी, साबुन, डिटर्जेंट, धूप और बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले हाथों पर दिखाई देता है। इसलिए हाथों की देखभाल में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। महंगे हैंड क्रीम के बिना भी आपके हाथ मुलायम रह सकते हैं। साथ ही झुर्रियों को कम करने में यहां बताई गई आदतें आपकी मदद कर सकती हैं।

रात में हाथों पर नारियल तेल लगाएं

हाथों को मुलायम बनाने और झुर्रियों को कम करने के लिए आप रोजाना नारियल तेल लगा सकते हैं। यह त्वचा को नमी देने के साथ उसकी सुरक्षा परत को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे न केवल त्वचा का रूखापन कम होता है बल्कि त्वचा की बनावट बेहतर दिख सकती है।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

हाथों की झुर्रियों को दूर करने और स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। इसमें मौजूद पानी और प्राकृतिक तत्व त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल या शुद्ध जेल को 1520 मिनट के लिए हाथों पर लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।

दूध और शहद का पैक लगाएं

जी हां आप दूध और शहद का पैक भी हाथों पर लगा सकते हैं। शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइजर माना जाता है, जबकि दूध त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच दूध मिलाकर हाथों पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।

डिस्क्लेमर: घरेलू उपायों का असर व्यक्ति की त्वचा और उसकी स्थिति के अनुसार अलगअलग हो सकता है। यदि त्वचा में एलर्जी, खुजली या किसी प्रकार की समस्या हो तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है।