महाराष्ट्र के सातारा जिला बैंक में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है. बैंक के संचालक मंडल में सबसे ज्यादा सदस्य होने के बावजूद बीजेपी को सत्ता से बाहर होना पड़ा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना ने एकजुट होकर बीजेपी से सत्ता छीन ली है. 18 नवंबर को हुए चुनाव में दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया.

एनसीपी और शिवसेना की ओर से दोनों पदों के लिए एकएक नाम सामने आया और दोनों उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए. अध्यक्ष पद पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उदयसिंह पाटील उंडाळकर चुने गए, जबकि उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शिवसेना के दीपक चव्हाण को मिली. दोनों दलों के एक साथ आने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है.
9 संचालक होने के बाद भी BJP सत्ता से बाहर
सातारा जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल में कुल 21 सदस्य निर्वाचित होते हैं. इसके बाद फिर सदस्यों के हिसाब से अध्यक्षउपाध्यक्ष चुने जाते हैं. संचालक मंडल में बीजेपी के 9, राष्ट्रवादी कांग्रेस के 8 और शिवसेना के 4 संचालक हैं. संख्या के लिहाज से बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन NCP और शिवसेना के 12 संचालकों ने एकजुट होकर सत्ता का समीकरण बदल दिया.
महायुति में शामिल होने के बावजूद दोनों दलों ने स्थानीय स्तर पर बीजेपी से अलग रणनीति अपनाई और अध्यक्षउपाध्यक्ष दोनों पद अपने खाते में कर लिए. इस घटनाक्रम ने सातारा की स्थानीय राजनीति और महायुति में एक नए समीकरणों को जन्म दे दिया है. वहीं, इस चुनाव को सातारा जिला परिषद में हुए राजनीतिक घटनाक्रम का जवाब भी माना जा रहा है.
जिला परिषद में BJP एक वोट हासिल की थी सत्ता
इस घटनाक्रम के पीछे सातारा जिला परिषद की हालिया सत्ता की लड़ाई को बड़ी वजह माना जा रहा है. जिला परिषद में बीजेपी ने महज एक वोट के अंतर से सत्ता हासिल की थी. उस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं ने बीजेपी पर राजनीतिक जोड़तोड़ के आरोप लगाए थे. जिला परिषद चुनाव के दौरान विवाद और तनाव भी हुआ था.
सातारा जिला परिषद में कुल 65 सीटें हैं. शिवसेना और एनसीपी के पास 37 सीटें थी, जबकि बीजेपी के पास 27 सीटें. लेकिनअध्यक्षउपाध्यक्ष पद पर चुनाव के दौरान कॉस वोटिंग में बीजेपी ने महज एक सीट के अंतर से सत्ता हासिल कर ली थी. अब जिला बैंक के चुनाव में NCP और शिवसेना के एक साथ आने को उसी सियासी घटनाक्रम के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.



