भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 26 जून से शुरू हो रहा है. भारतीय टीम इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दे सकती है. वहीं टीम इंडिया इस दौरे पर नए कप्तान के साथ गई है. भारतीय टीम की कमान इस बार सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर के हाथो में है.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए ये अच्छा अभ्यास होगा, ऐसे में टीम इंडिया इस सीरीज पर अपनी मुख्य टीम के साथ ही उतरना चाहेगी, जो इंग्लैंड दौरे पर खेलने वाली है.

वैभव सूर्यवंशी बाहर, अभिषेकसंजू करेंगे Team India के लिए ओपनिंग

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम अपने नियमित ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ ही मैदान में उतरने वाली है, वहीं वैभव सूर्यवंशी थोड़े अनलकी होंगे, उन्हें अपने डेब्यू का और इंतजार करना होगा. भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले इस मैच में ईशान किशन नंबर 3 पर खेलते नजर आने वाले हैं, वहीं नंबर 4 पर खुद कप्तान श्रेयस खेलते दिखेंगे.

वहीं नंबर 5 की बात करें तो भारतीय टीम के बेस्ट फिनिशिर में शामिल हो चुके तिलक वर्मा और नंबर 6 पर शिवम दुबे बल्लेबाजी करते नजर आने वाले हैं. इन दोनों खिलाड़ियों पर बड़े फिनीश की जिम्मेदारी होगी.

इस खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू का मौका

पहले टी20 मैच में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी तो नही लेकिन उनके साथी खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका मिल सकता है. सूर्यांश शेडगे ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ खेली गई ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और अब नीतीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने पर उन्हें पहले ही टी20 में डेब्यू का मौका मिल सकता है.

वहीं गेंदबाजी में अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह अपना दम दिखाते हुए नजर आने वाले हैं.  टीम इंडिया 1 तेज गेंदबाज के अलावा 2 तेज गेंदबाजी आलराउंडर के साथ मैदान पर उतरने वाली है.

आयरलैंड के खिलाफ Team India की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , ईशान किशन, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.