हिमाचली खबर: Vibhuvan Sankashti Chaturthi Chandrodaya Time 3 June 2026 : विभुवन संकष्टी चतुर्थी 3 साल में एक ही बार आती है इसलिए इसका विशेष महत्व माना जाता है। इसे अधिक मास की चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन श्रद्धालु दिन भर व्रत रहते हैं और शाम में शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा करते हैं और साथ ही व्रत कथा भी पड़ते हैं। इसके बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार रहता है। दरअसल संकष्टी चतुर्थी व्रत में चांद की पूजा जरूरी मानी गई है। ये व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही पूरा होता है। ऐसे में जानिए आज चंद्रमा कब निकलेगा।

Sankashti Chaturthi Chandrodaya Time: बिना चांद को अर्घ्य दिए अधूरा है संकष्टी व्रत, नोट कर लें चंद्रोदय समय​
Sankashti Chaturthi Chandrodaya Time: बिना चांद को अर्घ्य दिए अधूरा है संकष्टी व्रत, नोट कर लें चंद्रोदय समय​

3 जून 2026 को चांद निकलने का समय

  • नई दिल्ली में चंद्रोदय समय 3 जून 2026 10:04 PM
  • नोएडा में चंद्रोदय समय 3 जून 2026 10:04 PM
  • लखनऊ में चंद्रोदय समय 3 जून 2026   09:44 PM
  • मेरठ में चंद्रोदय समय 3 जून 2026  10:03 PM
  • पटना में चंद्रोदय समय 3 जून 2026  09:23 PM
  • पुणे में चंद्रोदय समय 3 जून 2026  09:53 PM
  • मुंबई में चंद्रोदय समय 3 जून 2026  09:58 PM
  • रोहतक में चंद्रोदय समय 3 जून 2026  10:07 PM
  • चंडीगढ़ में चंद्रोदय समय 3 जून 2026  10:12 PM
  • जम्मू में चंद्रोदय समय 3 जून 2026  10:25 PM
  • जयपुर में चंद्रोदय समय 3 जून 2026  10:05 PM
  • वाराणसी में चंद्रोदय समय 3 जून 2026  09:31 PM
  • प्रयागराज में चंद्रोदय समय 3 जून 2026  09:37 PM

संकष्टी चतुर्थी पर चांद की पूजा कैसे करें?

  • चांद की पूजा से पहले भगवान गणेश की पूजा करें।
  • विभुवन संकष्टी चतुर्थी की कथा जरूर पढ़ लें।
  • इसके बाद एक तांबे या पीतल के लोटे में जल लें उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध, रोली और कुछ फूल डालें।
  • जब चंद्रमा निकल आए तो उसके दर्शन करते हुए ये जल चंद्रमा को अर्पित कर दें।
  • साथ ही ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का जाप करें।
  • फिर चंद्रमा को भोग लगाएं और इसके बाद अपना व्रत खोल लें।