Hyundai अपनी Creta की नई जनरेशन पर काम कर रही है. अब इसके स्पोर्टी वर्जन Creta N Line को भी पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इस SUV को दक्षिण कोरिया की सड़कों पर टेस्ट किया जा रहा था. हालांकि, गाड़ी पर काफी कवर लगा हुआ था, लेकिन इसके कुछ खास डिजाइन बदलाव नजर आए हैं. नई Creta N Line कोडनेम SX3 के साथ तैयार हो रही है और इसकी भारत में 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है. कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट, इंजन और फीचर्स की जानकारी नहीं दी है.

नई Creta N Line का डिजाइन होगा ज्यादा स्पोर्टी

टेस्टिंग के दौरान दिखी SUV में ब्लैक अलॉय व्हील्स, साइड स्कर्ट, छत पर स्पॉयलर और पीछे की तरफ डबल एग्जॉस्ट टिप देखने को मिली. अलॉय व्हील्स के सेंटर पर N की बैजिंग भी नजर आई. ये बदलाव इसे सामान्य Creta से अलग और ज्यादा स्पोर्टी लुक देंगे.

नई SUV में आगे और पीछे के बंपर भी नए डिजाइन के हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल ये पूरी तरह कवर हैं. इसके अलावा नई Creta का लुक पहले से ज्यादा सीधा और बॉक्सी नजर आ सकता है. इससे पहले सामान्य मॉडल के टेस्टिंग मॉडल में बड़ी ग्रिल, ऊपर LED DRL और नीचे मुख्य हेडलाइट्स के साथ स्प्लिट लाइटिंग डिजाइन देखने को मिला था. पीछे की तरफ अलगअलग हिस्सों में लगी LED टेललाइट्स भी मिल सकती हैं. हालांकि, टेस्टिंग मॉडल में इस्तेमाल की गई लाइट्स असली डिजाइन नहीं भी हो सकती हैं.

केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स

नई Creta N Line का इंटीरियर अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इसमें सामान्य नई Creta जैसा डैशबोर्ड मिल सकता है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन, पतली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और Hyundai का Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है.

गियर शिफ्टर को सेंटर कंसोल से हटाकर स्टीयरिंग के पास दिया जा सकता है, जिससे आगे ज्यादा जगह मिलेगी. N Line में ऑलब्लैक केबिन, रेड रंग की डिटेलिंग, स्पोर्टी सीटें, N बैजिंग और अलग स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है.

इंजन में हो सकता है बदलाव?

मौजूदा Creta N Line में 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 158 bhp की पावर और 253 Nm टॉर्क देता है. इसमें 7स्पीड मैनुअल और 7स्पीड DCT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. नई N Line में भी यही इंजन और गियरबॉक्स दिए जा सकते हैं, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. नई Creta में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड विकल्प भी आने की उम्मीद है. हालांकि, N Line में हाइब्रिड इंजन मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत?

नई जनरेशन Creta भारत में 2027 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकती है. इसके बाद N Line वर्जन बाजार में आ सकता है.फिलहाल इसकी लॉन्च टाइमलाइन तय नहीं है. मौजूदा Creta N Line की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.03 लाख रुपये है.

घर में खड़ी बाइक से भी हो सकती है कमाई! नितिन गडकरी ने राज्यों से MVAG 2025 अपनाने को कहा