Featured Image

दीपावली के पावन त्योहार से ठीक पहले आम जनता की जेब पर एक और भारी मार पड़ी है. तमिलनाडु की प्रसिद्ध सहकारी डेयरी कंपनी आविन (Aavin) ने त्योहार के सीजन में अपने 63 डेयरी उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें कल यानी बुधवार, 28 अक्टूबर से लागू हो रही हैं. कंपनी ने इन कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कच्चे माल (Raw Material) और उत्पादन लागत (Manufacturing Cost) में आई तेजी को मुख्य वजह बताया है. द‍िवाली के समय घरों में मिठाइयों और दूध-घी की खपत सबसे ज्यादा होती है, ऐसे में अचानक दाम बढ़ने से लोगों का त्योहारी बजट बिगड़ सकता है. जान‍िये कौन-कौन सी चीजें महंगी हुई हैं और किस प्रोडक्ट के लिए अब कितने ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

विज्ञापन

किस प्रोडक्ट के दाम कितने बढ़े?

आविन कंपनी द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, घी से लेकर छाछ और मिठाइयों तक के दाम इस प्रकार हो गए हैं:

विज्ञापन

100 से ज्यादा प्रोडक्ट्स बेचती है कंपनी
आपको बता दें कि आविन तमिलनाडु सरकार के डेयरी विकास विभाग के तहत काम करने वाली एक बड़ी कोऑपरेटिव संस्था है. यह कंपनी दूध के अलावा पाल्कोवा, हेल्थ मिक्स, मिल्क बिस्किट, चॉकलेट, कुल्फी और विभिन्‍न प्रकार की आइसक्रीम समेत 100 से ज्यादा डेयरी उत्पाद बेचती है. त्योहारों के मौसम में जब लोग घरों में पकवान और मिठाइयां बनाने के लिए शुद्ध घी और मक्खन की खरीदारी करते हैं, तब कीमतों में यह इजाफा आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालेगा.