आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया सूचनाओं के लिए एक सशक्त माध्यम बन गया है. भारत में भी हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं. इसी बीच मेटा ने बड़ी कार्रवाई की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने इसी साल 2026 की पहली छमाही में भारत में 54 लाख से ज्यादा पोस्ट और अकाउंट पर बैन लगा दिया है. यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले बहुत ज्यादा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 में Meta ने भारत में स्थानीय कानूनों के तहत लगभग 70 हजार पोस्ट और अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया था. यानी इस साल मेटा ने बहुत बड़े स्तर पर कार्रवाई की है.

दूसरे नंबर पर है भारत
Meta के ट्रांसपेरेंसी डेटा के मुताबिक इस साल प्रतिबंधित किए गए ज्यादातर कंटेंट ऐसे थे, जिन पर कंपनी को स्थानीय कानूनों के तहत खुद एक्शन लेना पड़ा है. इस मामले में भारत अब दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. मेटा ने इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा पोस्ट और अकाउंट प्रतिबंधित किए हैं. इंडोनेशिया के बाद दूसरे नंबर पर भारत का ही नाम आता है.
मेटा ने भारत में यह एक्शन फेसबुक, इंस्टाग्राम और Threads पर लिया है. जिसमें
पर लगभग 28.22 लाख कंटेंट बैन किए गए.
इंस्टाग्राम पर लगभग 26.16 लाख कंटेंट बैन हुए.
वहीं Threads पर लगभग 20 हजार से ज्यादा अतिरिक्त कंटेंट पर अलग से कार्रवाई हुई.
क्या हैं नए IT नियम?
सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी संख्या में कार्रवाई के पीछे केंद्र सरकार के बदले हुए IT नियमों को भी एक वजह माना जा रहा है. केंद्र सरकार ने IT यानी Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code नियमों में बदलाव किया था. ये नए नियम 20 फरवरी से लागू हुए. नए नियमों के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को किसी गैरकानूनी कंटेंट की जानकारी मिलने के बाद उसे तीन घंटे के अंदर हटाना होगा. नए नियम लागू होने से पहले कंपनियों के पास ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए 36 घंटे का समय होता था.
DW की रिपोर्ट के अनुसार, नए नियमों के तहत अधिकृत पुलिस अधिकारी किसी कंटेंट को गैरकानूनी मानते हुए सोशल मीडिया कंपनियों को उसे हटाने के लिए कह सकते हैं. इसके लिए जरूरी नहीं है कि पहले कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई हो या कानूनी प्रोसेस शुरू हुआ हो. ऐसे में कंपनियों को कंटेंट की जांच करने और उसकी सच्चाई चेक करने के लिए बहुत कम समय मिलता है.
Meta की तरफ से जारी आंकड़े बताते हैं कि भारत में स्थानीय कानूनों के तहत कंटेंट हटाने की प्रक्रिया में तेजी आई है. साल 2025 के करीब 70 हजार के आंकड़े से 2026 की पहली छमाही में 54 लाख से ज्यादा तक पहुंचना इस बदलाव को साफ दिखा रहा है. आने वाले समय में यह देखना खास होगा कि नए नियमों के तहत सोशल मीडिया कंपनियां कंटेंट की निगरानी और उस पर कार्रवाई की प्रक्रिया को किस तरह आगे बढ़ाती हैं.



