सर्दियां शुरू होते ही सुबहसुबह ठंडे पानी से नहाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. ऐसे में गर्म पानी के लिए गीजर हर घर की जरूरत बन जाता है. कई लोग ठंड बढ़ते ही ऑनलाइन सेल या बाजार से गीजर खरीद लाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना सही जानकारी के खरीदा गया गीजर बाद में आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है? गलत गीजर चुनने से बिजली का बिल बढ़ सकता है और सुरक्षा से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं.

आज बाजार में इंस्टेंट, स्टोरेज, गैस और सोलर गीजर जैसे कई विकल्प मौजूद हैं. ऐसे में समझना मुश्किल हो जाता है कि घर के लिए कौनसा गीजर सही रहेगा. अगर आप भी नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं, तो पैसे खर्च करने से पहले इन जरूरी बातों को समझ लें.

परिवार के हिसाब से चुनें गीजर की सही कैपेसिटी

खरीदते समय सबसे पहले यह देखें कि आपके घर में कितने लोग हैं और गर्म पानी की कितनी जरूरत पड़ती है. अगर परिवार छोटा है या सिर्फ किचन में बर्तन धोने के लिए गर्म पानी चाहिए, तो 1 से 3 लीटर का इंस्टेंट गीजर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह कम जगह घेरता है और थोड़ी मात्रा में पानी जल्दी गर्म करता है. वहीं, अगर घर में 4 से 5 सदस्य हैं, तो नहाने के लिए 15 से 25 लीटर का स्टोरेज गीजर ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है.

जरूरत से छोटा गीजर खरीदने पर बारबार पानी गर्म होने का इंतजार करना पड़ेगा. दूसरी तरफ, जरूरत से बड़ा गीजर लेने पर बिजली की खपत बढ़ सकती है. अगर आप ऊंची बिल्डिंग में रहते हैं, तो गीजर की प्रेशर रेटिंग भी जरूर जांचें. ज्यादा पानी के दबाव के लिए सही मॉडल न चुनने पर लीकेज की परेशानी हो सकती है.

बिजली का बिल बचाना है तो स्टार रेटिंग जरूर देखें

सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है. इसलिए नया स्टोरेज गीजर खरीदते समय उसकी जरूर चेक करें. 4 या 5 स्टार रेटिंग वाला मॉडल चुनना फायदेमंद हो सकता है. ऐसे गीजर की शुरुआती कीमत ज्यादा हो सकती है, लेकिन लंबे समय में बिजली की बचत करने में मदद मिलती है. इसके अलावा हीटिंग एलिमेंट की क्वालिटी भी देखें. कॉपर और ग्लासकोटेड हीटिंग एलिमेंट वाले मॉडल बाजार में मिलते हैं. सही एलिमेंट पानी गर्म करने और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन देने में मदद करता है.

अगर आपके इलाके में खारा या हार्ड पानी आता है, तो एंटीकोरोसिव कोटिंग वाला गीजर चुनें. पॉलीमर या स्टेनलेस स्टील टैंक वाले मॉडल भी देख सकते हैं, ताकि जंग और खराबी का खतरा कम रहे.

सेफ्टी फीचर्स को नजरअंदाज न करें

गीजर में बिजली और पानी दोनों का इस्तेमाल होता है. इसलिए सुरक्षा से समझौता करना भारी पड़ सकता है.खरीदते समय ऑटोमैटिक थर्मल कटआउट फीचर जरूर देखें. यह जरूरत से ज्यादा तापमान बढ़ने पर हीटिंग बंद करने में मदद करता है.इसके अलावा प्रेशर रिलीज वाल्व होना भी जरूरी है. यह टैंक में दबाव ज्यादा होने पर उसे कम करने में मदद करता है, जिससे हादसे का खतरा घटता है.गीजर पर लागू सुरक्षा मानकों के अनुसार ISI मार्क भी जांचें और इसे सही अर्थिंग तथा जरूरी इलेक्ट्रिकल सुरक्षा के साथ लगवाएं.

वारंटी चेक करना भी है जरूरी

गीजर खरीदते समय सिर्फ कीमत और फीचर्स देखकर फैसला न करें। कंपनी की वारंटी और सर्विस की शर्तें भी पढ़ें.कई कंपनियां हीटिंग एलिमेंट पर 2 से 3 साल और इनर टैंक पर 5 से 7 साल तक की वारंटी देती हैं. हालांकि, यह मॉडल और ब्रांड के हिसाब से अलग हो सकती है. इसलिए नया गीजर खरीदने से पहले उसकी कैपेसिटी, स्टार रेटिंग, टैंक की क्वालिटी, सेफ्टी फीचर्स और वारंटी जरूर जांचें. सही सलेक्ट आपको लंबे समय तक परेशानी और बेवजह के खर्च से बचा सकता है.