मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक का समापन हुआ. ये आयोजन डेली कॉलेज के संत श्री रविदास सभागार में हुआ. बैठक के बाद संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर RSS की उपलब्धियों और स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों का लेखाजोखा पेश किया. इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या संघ अंतराष्ट्रीय संगठन बनने जा रहा है? इसका जवाब देते हुए होसबाले ने कहा, ‘संघ के लोग 80 देशों में है, जो प्रेरणा के साथ काम कर रहे हैं.’

सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हमें कोई अंतरराष्ट्रीय संगठन नहीं बनाना है. संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान देश और दुनिया में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज का भरपूर सहयोग मिला. अगस्तसितंबर में सर संघचालक मोहन भागवत तीन देशों में गए थे, कई कार्यक्रम उनके न्यूयॉर्क में हुए. होसबाले ने संघ की शाखाओं में हुई उल्लेखनीय वृद्धि पर भी प्रकाश डाला.

भारत में आई बाढ़ में स्वयं सेवकों ने कार्य किए

दत्तात्रेय होसबाले ने इस दौरान RSS की शताब्दी वर्ष के सफल समापन की जानकारी दी. साथ ही ‘पंच परिवर्तन’ कैंपेन और असम, ओडिशा समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए व्यापक राहत कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते देश के कई राज्यों में हानि हुई,ऐसे में राहत कार्य के लिए संघ आगे रहा है. हमने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर भी काम किया.

उन्होंने बताया किअसम में बाढ़ के चलते805 गांव के 67 हज़ार लोग प्रभावित हुए. इसमें1600 स्वयं सेवकों ने सेवा कार्य किया.5 करोड़ से अधिक की राशि लोगों से जमा की गई. ऐसे ही उड़ीसा और आंध्रप्रदेश में अर्नब तूफ़ान से काफ़ी नुकसान हुआ.लखनऊ में 40 हजार और 2 हजार लोग चित्रकूट में प्रभावित हुए. स्वयं सेवकों ने प्रशासन के साथ मिलकर इन लोगों को आगे बढ़कर मदद पहुंचाई.

संघ की शाखाओं में 12 हजार की वृद्धि हुई होसबाले

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले नेपिछले कुछ समय का आंकड़ा देते हुए बताया किदेश भर में 63,208 स्थान शाखा के लिए है. इसमें8156 स्थान ज्यादा हो गए हैं. इस वर्ष99423 शाखाएं लगी, जो12 हजार बढ़ोतरी है.इस वर्ष 10200 स्थानों पर हमारी पहुंच ज़्यादा हुई. करीब एक लाख स्थान पर शाखाएं और साप्ताहिक मिलन हुआ. वहीं,हिंदू सम्मेलन 65 हजार हुए.

उन्होंने कहा कि केवल शहरी बस्ती में 10 हजार से ज्यादा हिंदू समेलन हुए. इन सब में करीब 5 करोड़ लोग शामिल हुए.हमने संदेश दिया एक दूसरे का सहयोग करें. इस दौरान संगठन को बढ़ाने के तहत पिछले साल हुए प्रोग्राम का रिव्यू भी किया गया. इसमें आने वाले समय में उन्हें लागू करने के प्लान पर भी चर्चा की गई.

अराजक शक्तियां देश में हावी का न हो सरकार्यवाह

होसबाले ने इस दौरान युवकों में बढ़ते नशे की लत और विपक्ष के रिजीम चेंज वाले दावों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि समाज में अशांति फैलाना, या हिंसा करना ये समाज के हित के नहीं है. रिजीम चेंज में विश्व के अन्य देशों में भी जो सुनने में आया है की ये षड्यंत्र भी है. सरकार्यवाह ने बताया कि वोJP आंदोलन के समय Gen Z थे और नई पीढ़ी के साथ पॉजिटिव संवाद पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने का प्रयत्न नहीं करना चाहिए, हम इसका विरोध करते है. बल्कि इसके बदले युवाओं के विचारों को सुने और अराजक शक्तियां देश में हावी न होने दें. साथ ही होसबाले ने नशे की लत पर कहा कि युवा आज इसका शिकार हो रहे हैं. विदेश तक बहुत बड़ा नेटवर्क है. इसको लेकर गृह मंत्री ने प्रमुख कदम उठाया है और संघ ने भी जागरूकता अभियान चलाया.