Google अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए लगातार अपने सर्च इंजन को अपग्रेड कर रहा है. गूगल एक ही जगह पर यूजर के सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश कर रहा है. इसी क्रम में अभी तक जहां लोग Google पर अपने सवाल लिखकर वेबसाइटों की लिंक खोजने में लग जाते थे, वहीं अब कंपनी इसे AI आधारित प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए गूगल ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए AI Mode में एक नया साइडबार लॉन्च कर दिया है. नए साइडबार की सहायता से यूजर्स अपनी पुरानी AI सर्च को फिर से ओपन कर पाएंगे और उसी विषय पर फिर से सवाल कर सकेंगे. यानी गूगल के इस नए फीचर के आने से यूजर्स को हर बार नई सर्च शुरू करने की जरूरत नहीं होगी.

Google Search के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ प्रोडक्ट रॉबी स्टीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस नए बदलाव को लेकर पोस्ट किया है. स्टीन के अनुसार गूगल दुनिया भर में इस नए फीचर का रोलआउट शुरू कर दी है. यह साइडबार यूजर्स को उनकी हाल की AI सर्च आसानी से खोजने और पुराने चैट पर वापस जाने की सुविधा देगा. कंपनी के अनुसार, टेस्टिंग के दौरान इस फीचर से यूजर्स को अपनी सर्च आगे बढ़ाने और किसी विषय को बेहतर तरीके से समझने में हेल्प मिली.
कैसे काम करेगा नया साइडबार?
यह नया फीचर अभी गूगल के में मौजूद है. इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को AI सर्च विंडो के राइट साइड दिखाई देने वाली ग्रे बार पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एक साइडबार खुलेगा, जिसमें हाल की AI सर्च की लिस्ट दिखाई देगी. यूजर अपनी आवश्यकता के मुताबिक किसी पुरानी सर्च को चुनकर वहीं से बातचीत बढ़ा सकेंगे.
इसमें नई चैट शुरू करने, पुरानी चैट में किसी विषय को खोजने और Gemini Notebook को जोड़ने का भी ऑप्शन है. इससे उन लोगों को फायदा हो सकता है जो किसी एक विषय पर कई सवाल करते हैं और हर बार शुरुआत से जानकारी नहीं खोजना चाहते हैं.
AI चैटबॉट जैसा बन रहा Google Search
Google का नया फीचर यह बताता है कि कंपनी सर्च के तरीके को बदलना चाहती है. अब उसका जोर सिर्फ सवाल के जवाब में वेबसाइटों के लिंक दिखाने पर नहीं, बल्कि यूजर के साथ लंबी चैट करने पर भी है. यह एक्सपीरियंस ChatGPT और Claude जैसे AI चैटबॉट से मिलताजुलता है, जहां पुरानी चैट पर लौटकर बातचीत को आगे बढ़ाया जा सकता है.
बीते कुछ समय में Google ने अपने होमपेज और सर्च बार में भी कई बड़े बदलाव किए हैं. सर्च बॉक्स में AI Mode का बटन लाया गया है. इसके साथ ही लंबे सवाल लिखने की सुविधा, AI आधारित ऑटोकंप्लीट और Gemini के जरिए इमेज बनाने, फाइल अपलोड करने और नए आइडिया तैयार करने जैसे ऑप्शन को भी आसान बनाया गया है.
अभी गूगल का नया साइडबार सिर्फ डेस्कटॉप पर AI Mode इस्तेमाल करने वालों के लिए है. नार्मल Google Search करने वाले यूजर्स को यह फीचर नहीं दिखेगा.



