भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नया कदम बढ़ा दिया है. जियो ने टेलीकॉम के बाद अब ज्योतिष की दुनिया में प्रवेश कर दिया है. कंपनी ने एक नया कदम बढ़ाते हुए अपना वैदिक ज्योतिष ऐप JioAstro लॉन्च कर दिया है. जियो का यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की सहायता से यूजर्स की असी जन्म कुंडली के आधार पर पर्सनल भविष्यफल और सलाह देगा. अगर आप भी अपनी कुंडली, ग्रहों की चाल या हर दिन के राशिफल के बारे में सरल भाषा में जानना चाहते हैं, तो यह नया ऐप आपकी सहायता कर सकता है. आइये जानते हैं इस ऐप में क्या खास फीचर्स दिए गए हैं और यह कैसे काम करता है.

जन्म की जानकारी के आधार पर तैयार होगी कुंडली

Jio Platforms Limited का यह ऐप कंपनी के डिजिटल ऐप इकोसिस्टम का हिस्सा है. JioAstro ऐप की खास बात यह है कि यह सामान्य राशि आधारित भविष्यफल की जगह पर यूजर की जन्म कुंडली को आधार बनाता है. ऐप में जन्म से जुड़ी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद पर्सनल ज्योतिषीय विश्लेषण मिलता है. इसमें AI आधारित ज्योतिषी से बातचीत करने का ऑप्शन भी दिया गया है. यूजर अपनी कुंडली, ग्रहों की चाल और आने वाले समय से जुड़े सवाल कर सकेंगे. फिलहाल यह सुविधा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और गुजराती भाषा में मौजूद है.

कुंडली से लेकर दोष तक की मिलेगी जानकारी

के इस ऐप में कुंडली देखने को कई और ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें लग्न कुंडली और नवांश कुंडली को उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय दोनों प्रारूपों में देखने की सुविधा मौजूद है. साथ ही 40 से ज्यादा ज्योतिषीय योग की पहचान और उनकी व्याख्या कराई जा सकती है. यूजर्स को मांगलिक दोष, पितृ दोष, कालसर्प दोष और ग्रहण दोष जैसी जानकारियां भी मिलेंगी. इसके साथ ही विंशोत्तरी दशा, ग्रहों के गोचर और साढ़ेसाती का विश्लेषण भी ऐप में मिल जाएगा. करियर, रिश्ते, स्वास्थ्य, धन और आध्यात्मिक जीवन से जुड़ी जानकारी के लिए Life Snapshot फीचर मिल रहा है.

हर दिन का राशिफल और परिवार की कुंडली भी

Jio Astro में My Life नाम का एक सेक्शन भी यूजर को मिल रहा है, यहां यूजर्स को जहां यूजर्स को उनकी जन्म कुंडली के आधार पर हर दिन का राशिफल मिलेगा. इसमें शुभ समय, लकी नंबर और रंग जैसी डिटेल्स भी शामिल हैं. यूजर्स पिछले राशिफल को फिर से पढ़ सकते हैं और आने वाले साल का अनुमान भी जान सकते हैं. एक अकाउंट से परिवार के अधिकतम चार लोगों की प्रोफाइल बन सकती है. इसके साथ ही शुभ कामों के लिए मुहूर्त, सालाना वर्षफल रिपोर्ट और हर दिन का पंचाग भी मौजूद है. पंचांग में तिथि, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी दी जाती है. यूजर अपनी ज्योतिषीय रिपोर्ट PDF फॉर्मेट में भी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं.

यूजर्स की जानकारी को लेकर कंपनी का दावा

इस ऐप की प्राइवेसी को लेकर Jio का कहना है कि यूजर्स की जन्म से जुड़ी जानकारी एन्क्रिप्टेड रहेगी. कंपनी इस डेटा को न तो सेल करेगी और न ही ऐड के लिए ही इस्तेमाल करेगी. कंपनी के अनुसार ऐप पर किसी तरह के डर पर आधारित दावे नहीं किए जाएंगे.

ऐप में JioID के जरिए सेफ लॉगिन की सुविधा भी मिल रही है. लेकिन कंपनी ने यह भी साफ किया है कि JioAstro सिर्फ जानकारी और सलाह के लिए है. इसे मेडिकल, कानूनी या वित्तीय सलाह का ऑप्शन नहीं माना जाना चाहिए. यह ऐप फिलहाल Google Play Store पर डाउनलोड के लिए मौजूद है.