हिमाचली खबर: लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं किया जा सका। हालांकि में एक महिला ने मृतका की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जंगल में मिला शव
दरअसल, 18 मई को उतरेठिया रेलवे लाइन के पास रोड किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रोड किनारे जंगल में लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया दिया।
शव की हुई पहचान
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शव की पहचान हेतु क्षेत्र में पतारसीसुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान थाना पीजीआई से सूचना मिली कि एक युवती 17 मई को करीब 10 बजे घर से निकली थी और वह वापस नहीं लौटी। सूचना के आधार पर परिजनों से सम्पर्क किया गया। परिजनों के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी आने पर मृतका की फोटो दिखाकर पहचान कराई। परिजनों द्वारा शव देखने की इच्छा व्यक्त किये जाने पर उन्हें केजीएमयू मोर्चरी भेजा गया, जहां मृतका की मां गीता ने शव की पहचान अपनी पुत्री शिवानी के रूप में की। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। घटना की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।



