क्या आप भी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मॉल या फैके जैसी जगहों पर मिलने वाली WiFi का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो जरा सावधान हो जाइए. इन दिनों साइबर हमले का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है. एक छोटी सी लगती भी यूजर्स के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है. पब्लिक प्लेस पर मिलने वाला फ्री इंटरनेट इस्तेमाल करना कई बार परेशानी का कारण भी बन सकता है. पब्लिक WiFi नेटवर्क की सिक्योरिटी हमेशा भरोसेमंद नहीं होती. ऐसे में साइबर हैकर्स आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी और पर्सनल डिटेल्स को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं.

अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CISA और भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERTIn भी पब्लिक WiFi इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह देती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर फ्री WiFi से फोन कनेक्ट करने पर कौन सा डेटा खतरे में पड़ सकता है? आइए जानते हैं…
कौन सा डेटा रहता है सबसे ज्यादा निशाने पर?
जब आप किसी अनसेफ WiFi नेटवर्क से इंटरनेट के लिए कनेक्ट होते हैं, तो इससे कुछ आपकी डिटेल्स खतरे में आ सकती है. इनमें ईमेल आईडी, सोशल मीडिया अकाउंट की लॉगिन डिटेल्स, यूजरनेम और पासवर्ड जैसी जानकारियां भी शामिल हो सकती हैं. अगर कोई वेबसाइट सेफ कनेक्शन का इस्तेमाल नहीं कर रही है, तो नेटवर्क पर मौजूद दूसरा व्यक्ति आपके भेजे गए डेटा को देख सकता है.
इसके साथ ही ऑनलाइन पेमेंट, बैंकिंग और शॉपिंग से जुड़ी डिटेल्स खतरे में आ सकती है. लेकिन ज्यादातर वेबसाइट और ऐप एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए सिर्फ पब्लिक WiFi से जुड़ने का मतलब यह नहीं है कि आपका पूरा डेटा खतरे में आ जाएगा. फिर भी गलत नेटवर्क या अनसेफ वेबसाइट का इस्तेमाल समस्या का कारण बन सकता है.
ब्राउजिंग एक्टिविटी पर भी रहती है नजर
पब्लिक WiFi का इस्तेमाल करने के दौरान यूजर की इंटरनेट एक्टिविटी से जुड़ी कुछ जानकारी भी सामने आ सकती है. नेटवर्क की सिक्योरिटी और इस्तेमाल किए जा रहे एन्क्रिप्शन के आधार पर नेटवर्क ऑपरेटर यह जान सकता है कि आपने किन ऑनलाइन सर्विस से कनेक्ट किया है. लेकिन HTTPS कनेक्शन होने पर वेबसाइट पर देखी जाने वाली पूरी डिटेल्स और भेजी गई पर्सनल डिटेल्स आमतौर पर सेफ रहती है.
फर्जी WiFi नेटवर्क से भी रहें सावधान
साइबर हैकर्स कई बार रियल नेटवर्क से मिलतेजुलते नाम वाले फेक WiFi नेटवर्क तैयार कर सकते हैं. जैसे किसी कैफे के नाम से मिलताजुलता नेटवर्क दिख सकता है. जल्दबाजी में यूजर गलत नेटवर्क से कनेक्ट हो सकता है. सरकार की एजेंसी CERTIn ने भी WiFi नेटवर्क के नाम की नकल करके यूजर को दूसरे नेटवर्क से कनेक्ट कराने से जुड़े खतरे के बारे में चेतावनी दी है.
इन बातों का रखें ध्यान
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स इन खतरों को देखते हुए पब्लिक WiFi पर बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग और दूसरे जरूरी काम करने से बचने की सलाह देते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी नेटवर्क से कनेक्ट होने से पहले उसका सही नाम कैफे या जगह के बारे में कर्मचारियों से पूछ लेना चाहिए. वेबसाइट खोलते समय HTTPS और लॉक के निशान को भी यूजर को जरूर देखना चाहिए.
इसके साथ ही फोन का सॉफ्टवेयर और ऐप को हमेशा अपडेट रखना चाहिए. जरूरत न होने पर WiFi और Bluetooth को ऑन रखने से बचें. पब्लिक नेटवर्क पर फाइल शेयरिंग ऑफ्शन को भी ऑन नहीं रखना चाहिए. अगर बहुत जरूरी न हो तो पब्लिक WiFi की जगह अपने मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करना चाहिए. स्मार्टफोन की इन छोटीछोटी सावधानियों को अपना कर आप अपने पर्सनल डेटा को किसी खतरे में पड़ने से बचा सकते हैं.



