हिमाचली खबर: लोगों को तरहतरह की रिंग्स पहनने का शौक होता है, खासतौर पर महिलाओं को। किसी को पर्ल और स्टोन वाली रिंग्स पसंद होती है तो किसी को सोनेचांदी की अंगूठी। पर्ल और स्टोन वाली रिंग्स देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन धूल, पसीना, क्रीम और गंदगी जमने से उनकी चमक गायब सी हो जाती है। इन्हें घर पर आप आसानी से साफ कर सकते हैं। बस इस दौरान आपको सावधानी बरतना जरूरी है। क्योंकि गलत तरीका अपनाने से मोती की सतह खराब हो सकती है या स्टोन ढीले पड़ सकते हैं।

पर्ल और स्टोन वाली रिंग्स की चमक पड़ गई है फीकी, घर पर ऐसे करें सफाई​
पर्ल और स्टोन वाली रिंग्स की चमक पड़ गई है फीकी, घर पर ऐसे करें सफाई​

हल्के साबुन और गुनगुने पानी से करें सफाई

पर्ल और स्टोन वाली रिंग्स को साफ करने का यह सबसे सुरक्षित और आसान तरीका माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में गुनगुना पानी लें। फिर उसमें कुछ बूंदें माइल्ड लिक्विड साबुन मिलाएं। इसके बाद मुलायम कपड़े या कॉटन पैड को इस घोल में भिगोकर रिंग को धीरेधीरे पोंछें। फिर बाद में साफ पानी से हल्का पोंछकर सूखे कपड़े से सुखा लें। यह तरीका पर्ल रिंग और आर्टिफिशियल स्टोन रिंग को साफ करने के लिए बेहतर है।

माइक्रोफाइबर कपड़े से पॉलिश करें

कई बार रिंग पर सिर्फ उंगलियों के निशान और हल्की धूल होती है। ऐसे में उसे साफ करने के लिए आप यह तरीका अपना सकते हैं। इसके लिए साफ और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े से रिंग को धीरेधीरे रगड़ें। फिर गोलाकार मूवमेंट में सफाई करें। इसके लिए किसी केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती है।

कॉटन बड से कोनों की सफाई करें

रिंग की सेटिंग और स्टोन के आसपास अक्सर गंदगी जमा हो जाती है। इसे साफ करने के लिए कॉटन बड को हल्का गीला करें। फिर धीरेधीरे रिंग के कोनों और स्टोन के आसपास साफ करें। इसके बाद बाद में सूखे कपड़े से पोंछ दें।

पर्ल वाली रिंग साफ करते समय ये गलतियां न करें

टूथपेस्ट में मौजूद कण मोती की सतह को घिस सकते हैं और उसकी चमक कम कर सकते हैं।
मोती कैल्शियम आधारित प्राकृतिक पदार्थ होता है। तेज अम्लीय चीजें इसकी ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
अधिक गर्म पानी से गोंद लूज हो सकता है और स्टोन निकलने का खतरा बढ़ सकता है।
कठोर ब्रश स्टोन और मोती दोनों पर खरोंच डाल सकता है।
लंबे समय तक पानी में न छोड़ें। कुछ स्टोन और मोती अधिक नमी सहन नहीं कर पाते हैं।